सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 22 Aug 2025

    1 min read

    लेबनान (राजधानी: बेरूत)

    हाल ही में, यूनिसेफ ने लेबनान में गंभीर जल संकट को लेकर चिंता जताई , वहीं  UNIFIL ने ब्लू लाइन के पास इजरायल की लगातार गोलाबारी की सूचना दी।

    Map showing location of Lebanon
    • लिटानी नदी राष्ट्रीय प्राधिकरण के अनुसार, लेबनान का सबसे बड़ा जलाशय ‘लेक कराओन’ में जल स्तर रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर पहुंच गया है।  
      • लिटानी नदी लेबनान की सबसे लंबी और सबसे बड़ी नदी है। यह बेका घाटी से होकर बहती है और भूमध्य सागर में मिल जाती है।
    • ब्लू लाइन: यह 2000 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इजरायल के दक्षिणी लेबनान से कब्जे के बाद उसकी वापसी की पुष्टि के लिए निर्धारित सीमा रेखा (लाइन ऑफ विड्रॉल) है।
    • यह रेखा लगभग 120 किलोमीटर लंबी है और यह लेबनान की दक्षिणी सीमा व इजरायल की उत्तरी सीमा का निर्धारण करती है।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • लेबनान पश्चिम एशिया के लेवेंट (Levant) क्षेत्र में स्थित संकरा भूभाग है।
    • समुद्री सीमा: भूमध्य सागर के तट पर अवस्थित है। 
    • सीमाएँ: इसके उत्तर और पूर्व में सीरिया, तथा दक्षिण में इजराइल है।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • लेबनान चार भौगोलिक क्षेत्रों में बँटा है:
      • भूमध्य सागर के किनारे संकरा तटीय मैदान
      • लेबनान पर्वत (जबल लुबनान),
      • बिका (अल-बिका) घाटी और
      • एंटी-लेबनान और हर्मोन पर्वतमाला। 
    • जलवायु - भूमध्यसागरीय जलवायु (सर्दियों में आर्द्र और गर्मियों में शुष्क)।
    • Tags :
    • Lebanon
    • Beirut
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features