भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ एक समझौता किया है, ताकि स्कूली बच्चों के आधार नंबर से संबंधित लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) स्टेटस को UDISE+ एप्लिकेशन पर अपडेट कराई जा सके।
- यह कदम करोड़ों विद्यार्थियों के आधार नंबर में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट को आसान बनाएगा।
UDISE+ के बारे में
- यह केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत शैक्षिक प्रबंधन सूचना प्रणाली है।
- उद्देश्य: देश भर से मानकीकृत ‘डेटा कैप्चर फॉर्मेट’ के जरिए विश्वसनीय और तुलनात्मक सूचना को ऑनलाइन और रियल टाइम में कुशलतापूर्वक एकत्र करना।
- यह एक केंद्रीय प्लेटफ़ॉर्म है। यह प्रत्येक स्कूल को अपनी प्रोफ़ाइल (जैसे अवसंरचना और सुविधाएं) तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों से संबंधित जानकारी को प्रभावी ढंग से रिकॉर्ड रखने और प्रस्तुत करने की सुविधा प्रदान करता है।
Article Sources
1 sourceसशस्त्र बल और एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय बहुपक्षीय अभ्यास ‘ब्राइट स्टार 2025’ में भाग लेंगे।
सैन्य अभ्यास ब्राइट स्टार के बारे में
- शुरुआत: इस अभ्यास की शुरुआत कैम्प डेविड समझौते (1977) के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और मिस्र के मध्य द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास के रूप में हुई।
- प्रथम संस्करण: 1980, मिस्र में आयोजित।
- विस्तार: 1995 से इसमें कई देशों ने भाग लेना शुरू किया।
- यह क्षेत्र में तीनों सेनाओं के सबसे बड़े बहुपक्षीय सैन्य अभ्यासों में से एक है।
Article Sources
1 sourceसैपिएंट के वैज्ञानिकों ने मानव मस्तिष्क पर आधारित एक नया AI मॉडल विकसित किया है।
- गौरतलब है कि ChatGPT जैसे मौजूदा लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLM) में चेन-ऑफ-थॉट (CoT) संबंधी रीजनिंग पर निर्भरता के कारण कुछ कमियां हैं।
हाइरार्किकल रीजनिंग मॉडल (HRM) के बारे में
- मॉडल: यह मानव मस्तिष्क की हाइरार्किकल और मल्टी-टाइम स्केल प्रोसेसिंग पर आधारित है।
- यह वैसे ही कार्य करता है जैसे मस्तिष्क के अलग-अलग हिस्से अलग-अलग समय अवधि की जानकारी को जोड़ते हैं।
- HRM कैसे कार्य करता है:
- HRM ऐसा मॉडल है जो सोचने (तर्क) की प्रक्रिया को शुरू से अंत तक एक ही बार में पूरा कर देता है, और बीच-बीच के छोटे-छोटे स्टेप्स को समझाने या कंट्रोल करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
- यह दो मॉड्यूल का उपयोग करता है:
- उच्च स्तरीय मॉड्यूल: धीमी, अमूर्त योजना।
- निम्न-स्तरीय मॉड्यूल: तेज़, विस्तृत गणनाएँ।
3I/ATLAS एक धूमकेतु है। इसे 2025 में रियो हर्टाडो (चिली) में स्थित एटलस सर्वेक्षण टेलीस्कोप द्वारा खोजा गया।
- एटलस का पूर्ण रूप है: एस्ट्रॉइड टेरेस्ट्रियल-इम्पैक्ट लास्ट अलर्ट सिस्टम।
3I/ATLAS के बारे में
- यह हमारे सौरमंडल के बाहर से आने वाला तीसरा ज्ञात खगोलीय पिंड है।
- ऐसा पहला पिंड 2017 में खोजा गया 1I/'ओउमुआमुआ (1I/’Oumuamu) था, और
- दूसरा पिंड 2019 में खोजा गया धूमकेतु 2I/बोरिसोव था।
- इसका कक्षीय पथ हाइपरबॉलिक होने के कारण इसे अंतर-तारकीय (interstellar) पिंड के रूप में वर्गीकृत किया गया।
- हमारे सौरमंडल के अन्य पिंडों की तरह यह सूर्य के चारों ओर नियमित कक्षीय परिक्रमा पथ का अनुसरण नहीं करता है।
भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) ने संशोधित राष्ट्रीय ग्लैंडर्स-कार्ययोजना जारी की है।
ग्लैंडर्स के बारे में
- यह एक संक्रामक रोग है जो मुख्यतः घोड़ों, गधों और खच्चरों को प्रभावित करता है।
- यह ‘पशुओं में संक्रामक और संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम (PCICDA), 2009’ के अंतर्गत अधिसूचित रोग है।
- रोग का कारण: बैक्टीरियम बर्कहोल्डरिया मैलेई।
- यह रोग मनुष्यों में भी फैल सकता है।
- यह प्राणघातक पशुजन्य रोग है। इसका अभी तक कोई टीका उपलब्ध नहीं है।
Article Sources
1 sourceअंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के निरीक्षकों ने ईरान के बुशहर स्थित प्रमुख परमाणु केंद्रों का निरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया।
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के बारे में
- स्थापना: इसकी स्थापना 1957 में हुई।
- परिचय: यह परमाणु क्षेत्र में वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग के लिए दुनिया का प्रमुख अंतर-सरकारी फोरम है।
- कार्य: यह परमाणु विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सुरक्षित और शांतिपूर्ण उपयोग के लिए कार्य करती है। इस प्रकार यह अंतर्राष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र-सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देती है।
- नीति-निर्माण संस्थाएं: इनमें निम्नलिखित शामिल हैं:
- जनरल कांफ्रेंस: इसमें IAEA के सभी सदस्य देश शामिल होते हैं।
- बोर्ड ऑफ गवर्नर्स: 35-सदस्य।
- मुख्यालय: वियना (ऑस्ट्रिया)।
- पुरस्कार: 2005 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
एक हालिया अध्ययन के अनुसार, गंगोत्री ग्लेशियर में पिछले चार दशकों में 10 प्रतिशत बर्फ पिघल गई है। इससे ग्लेशियर से जल प्रवाह घट रहा है।
गंगोत्री ग्लेशियर के बारे में
- गंगोत्री ग्लेशियर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 30 किलोमीटर लंबा ग्लेशियर है।
- यह ग्लेशियर भागीरथी नदी के जल का स्रोत है। भागीरथी, गंगा नदी के जल के प्रमुख स्रोतों में से एक है।
- पर्वत से नीचे की ओर बहती हुई भागीरथी नदी देवप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलती है और फिर आगे गंगा नदी के नाम से बहती है।
- यहाँ गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान भी है।
- प्राप्त प्रमुख जीव: हिम तेंदुआ, हिमालयन ब्लू शीप (भरल), हिमालयन मोनाल।
- हिमालयन मोनाल उत्तराखंड का राज्य पक्षी है।
भारत और विकासशील देश ब्राजील के बेलेम में आयोजित होने वाले COP-30 में पेरिस समझौता के अनुच्छेद 9.1 को फिर से वार्ता के केन्द्र में लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
पेरिस समझौता का अनुच्छेद 9.1
- मुख्य सिद्धांत: विकसित देश अपने पिछले वित्तपोषण दायित्वों को जारी रखते हुए, कन्वेंशन के तहत विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन के शमन और अनुकूलन में सहायता के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराएँगे।
- आधार: उपर्युक्त दायित्व ‘समान लेकिन विभेदित उत्तरदायित्व और ऐतिहासिक जिम्मेदारी (common but differentiated responsibilities and historical responsibility)’ के सिद्धांत पर आधारित है।
EY की एक रिपोर्ट के अनुसार, PPP के आधार पर भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
क्रय शक्ति समता (PPP) के बारे में
- इसका उपयोग देशों के बीच आर्थिक उत्पादकता और जीवन स्तर की तुलना करने के लिए किया जाता है।
- क्रय शक्ति समता एक आर्थिक सिद्धांत है जो अलग-अलग देशों की मुद्राओं की तुलना "समान वस्तुओं के बास्केट" की उनकी खरीद क्षमता के आधार पर करता है।
- PPP के अनुसार, अगर व्यापार में कोई अवरोध (जैसे टैक्स या आयात-निर्यात की मात्रात्मक सीमा) नहीं हो, तो विनिमय दरें इस तरह से समायोजित होंगी कि एक ही वस्तु की कीमत भारत हो या कोई दूसरा देश, दोनों जगह समान होगी।