प्रधान मंत्री ने 'वोकल फॉर लोकल' को 'विकसित भारत' का मार्ग बताया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

प्रधान मंत्री ने देशवासियों से आगामी त्यौहारों के सीजन में स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने और आत्मनिर्भर भारत के मार्ग पर चलकर 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने की अपील की।

  • 'वोकल फॉर लोकल' का अर्थ है कि देश अपनी ज़रूरतों की वस्तुएं स्वयं बनाए, उनका स्वयं इस्तेमाल करे और उत्पादन व आपूर्ति में आत्मनिर्भर बने।

भारत के लिए 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' की आवश्यकता क्यों है?

  • आर्थिक अनिवार्यताएं: एक आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था वैश्विक व्यवधानों, जैसे भू-राजनीतिक संघर्षों और ट्रेड वार (जैसे हाल ही में अमेरिका द्वारा लगाए गए अनुपातहीन टैरिफ), का बेहतर ढंग से सामना कर सकती है।
  • जनसांख्यिकीय लाभांश: घरेलू विनिर्माण, MSMEs और कृषि क्षेत्रक को मजबूत करने से भारत की युवा आबादी के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा: घरेलू तकनीकी क्षमता बढ़ाने से डेटा सुरक्षा सुनिश्चित होगी और साइबर हमलों से बचाव संभव होगा।
  • सतत विकास: स्वदेशी क्षमताओं से संसाधन दक्षता सुनिश्चित हो सकती है और पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिला सकता है तथा कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद मिल सकती है। यह जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में सहायक है।
  • राजनयिक: आत्मनिर्भरता का अर्थ अलगाववाद नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए शक्ति संगठित करना है। भारत फार्मा, IT, हरित ऊर्जा और डिजिटल समाधानों का एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता बन सकता है।

निष्कर्ष

आत्मनिर्भर भारत का तात्पर्य अलगाववाद से नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ एकीकरण करते हुए आर्थिक मजबूती, सामाजिक समावेशिता, तकनीकी उन्नति और रणनीतिक स्वायत्तता सुनिश्चित करने के लिए घरेलू क्षमताओं का निर्माण करना है।

आत्मनिर्भर भारत' और 'वोकल फॉर लोकल' के लिए उठाए गए कदम

  • नीतिगत और संरचनात्मक सुधार: आत्मनिर्भर भारत अभियान (2020 में सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 10% का प्रोत्साहन पैकेज), विभिन्न क्षेत्रकों के लिए PLI योजनाएं, श्रम कानूनों का सरलीकरण जैसे ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस (EoDB) सुधार आदि।
  • अवसंरचना और औद्योगिक विकास: पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान, राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन, आदि।
  • डिजिटल आत्मनिर्भरता: डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकॉन इंडिया और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन, आदि।
  • 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देना: प्रधान मंत्री का 'खादी फॉर फैशन, खादी फॉर नेशन' का मंत्र; GeM के तहत स्थानीय वस्तुओं की अनिवार्य खरीद; नीति आयोग द्वारा 'वोकल फॉर लोकल' पहल; GI-टैग वाले उत्पाद और एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना आदि। 
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet