सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 03 Sep 2025

    1 min read

    सेशेल्स (राजधानी: विक्टोरिया)

    भारतीय नौसेना के फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में लॉन्ग रेंज प्रशिक्षण तैनाती के तहत सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • सेशेल्स पश्चिमी हिंद महासागर में मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह 155 द्वीपों वाला द्वीपसमूह है।
    • यह क्षेत्रफल और जनसंख्या, दोनों दृष्टियों से सबसे छोटा अफ्रीकी देश है।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • यह द्वीप-समूह ‘मस्करेन’ नामक समुद्री (सबमरीन) पठार के ऊपर स्थित है।
    • इस द्वीप-समूह में 42 ग्रेनाइटिक और 113 कोरालाइन द्वीप शामिल हैं। इसका सबसे बड़ा द्वीप माहे है।
    • यह पांच द्वीप-समूहों में विभाजित है: अमीरांतेस समूह, दक्षिणी कोरल समूह, अल्फोंस समूह, फर्क्वार समूह और एल्डब्रा समूह।
    • स्थलाकृति: माहे समूह ज्वालामुखीय है, जिसकी तटरेखाएं संकरी और आंतरिक भाग पहाड़ी है; शेष अधिकतर भाग समतल कोरल एटॉल्स या ऊंची रीफ्स हैं।
    • Tags :
    • Place in News
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features