सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 05 Sep 2025

    1 min read

    डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 

    Image of Dr. Sarvepalli Radhakrishnan

    डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है।

    • वह एक प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक थे।
    • वे समाज में रूपांतरकारी बदलाव लाने के साधन के रूप में शिक्षा के सिद्धांतों में दृढ़ विश्वास रखते थे।

    प्रमुख योगदान

    • उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में ईस्टर्न रिलिजन एंड एथिक्स के प्रोफेसर के रूप में कार्य किया।
    • 1930 के दशक में लीग ऑफ नेशंस में भारत के प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। 
    • वे 1949 से 1952 तक सोवियत संघ में भारत के राजदूत रहे।
    • वे भारत के उप-राष्ट्रपति (1952-1962) और राष्ट्रपति (1962-1967) भी रहे।
    • उन्होंने पूर्वी और पाश्चात्य दर्शन की तुलना की एवं पश्चिमी देशों के लोगों के लिए भारतीय दर्शन की व्याख्या भी की।
    • साहित्यिक रचनाएं: द प्रिंसिपल उपनिषद, दी हिंदू व्यू ऑफ लाइफ, इंडियन फिलॉसफी, उपनिषदों का दर्शन, एन आइडियलिस्ट व्यू ऑफ लाइफ, ईस्ट एंड वेस्ट: सम रिफ्लेक्शन। 
    • मूल्य : बुद्धिमत्ता, प्रतिबद्धता, समर्पण। 
    • Tags :
    • Personality in News
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features