पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने आठ बाघों के स्थानांतरण को मंजूरी दी | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने आठ बाघों के स्थानांतरण को मंजूरी दी

    Posted 13 Sep 2025

    1 min read

    मंत्रालय ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 12 के तहत आठ बाघों के स्थानांतरण को स्वीकृति दी है।

    • इस अधिनियम के तहत, अनुसूची-I में शामिल जानवरों के स्थानांतरण के लिए केंद्र सरकार से और किसी अन्य वन्यजीव के लिए राज्य सरकार से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है।
    • यदि सुरक्षा संबंधी कोई मुद्दा या दुर्घटना होती है, तो MoEFCC के पास इस अनुमति को रद्द करने का अधिकार है।
    • इस मंजूरी के तहत ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व और पेंच टाइगर रिजर्व से आठ बाघों (तीन नर एवं पांच मादा) को सह्याद्री टाइगर रिजर्व में स्थानांतरित किया जाएगा।
    • इस पहल का उद्देश्य उत्तरी पश्चिमी घाट में बाघों की आबादी को फिर से बसाना है।
    • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने पहले ही इस स्थानांतरण को मंजूरी दे दी थी।

    स्थानांतरण के लाभ

    • पारिस्थितिक संतुलन: इससे कम आबादी वाले रिजर्व में शिकारी-शिकार के संतुलन की पुनर्बहाली होती है।
    • मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना: अधिक आबादी वाले रिजर्व में मानव-बाघ संघर्ष में कमी आती है।
    • भू-परिदृश्यों को फिर से वन्यजीवों से आबाद करना: यह उन क्षेत्रों को पुनर्जीवित करता है, जहां से बाघ कभी विलुप्त हो गए थे।

    स्थानांतरण से जुड़ी चिंताएं: स्थानीय समुदायों का विरोध, जहां बाघों का स्थानांतरण किया जा रहा है वहां मौजूदा बाघों के साथ इलाकों को लेकर संघर्ष, शिकार वृद्धि जैसे खराब वन प्रबंधन आदि।

    सह्याद्री टाइगर रिजर्व के बारे में

    • अधिसूचना: इसकी स्थापना 2010 में चांदोली राष्ट्रीय उद्यान और कोयना वन्यजीव अभयारण्य को मिलाकर की गई थी।
    • स्थान: यह महाराष्ट्र में पश्चिमी घाट की सह्याद्री पर्वतमाला में स्थित है।
      • यह पश्चिमी घाट में बाघों का सबसे उत्तरी पर्यावास क्षेत्र है।
    • जलाशय: यहां कोयना नदी का "शिवसागर" जलाशय और वारणा नदी का "वसंत सागर" जलाशय स्थित है।
    • वनस्पति: यहां अंजनी, जांभूल, पिसा जैसे वृक्ष पाए जाते हैं।
    • जीव-जंतु: यहां जंगली कुत्ते, तेंदुए, गौर (इंडियन बाइसन), सांभर, चौसिंगा, माउस डियर, विशाल गिलहरी, भारतीय लंबी चोंच वाला गिद्ध, स्थानिक हॉर्नबिल और इंडियन रिवर टर्न जैसे जीव-जंतु पाए जाते हैं।
    • Tags :
    • Pench Tiger Reserve
    • Tadoba-Andhari Tiger Reserve
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features