बैराबी-सैरांग रेल लिंक | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

प्रधान मंत्री ने बैराबी-सैरांग लिंक का उद्घाटन किया, जो मिजोरम की राजधानी आइजोल को पहली बार भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ता है।

बैराबी-सैरांग रेल लिंक के बारे में

  • रेल कनेक्टिविटी से अनाज, उर्वरक और अन्य आवश्यक वस्तुओं की समय पर और नियमित रूप से आपूर्ति हो सकेगी। इससे लॉजिस्टिक दक्षता और क्षेत्रों के बीच आवागमन में सुधार होगा।
  • यह अस्पतालों, विश्वविद्यालयों और बाजारों तक कनेक्टिविटी में भी सुधार करेगा, जिससे शैक्षिकसांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत किया जा सकेगा।

सिकाडा अब केरल के साइलेंट वैली नेशनल पार्क में फिर से देखें गए हैं।

सिकाडा (हेमिप्टेरा: सिकाडोइडिया) के बारे में

  • ये कीटों का एक प्रमुख समूह हैं, जो ज्यादातर गर्म और समशीतोष्ण क्षेत्रों (बायोम) में पाए जाते हैं।
  • सभी सिकाडा प्रजातियों का जीवन चक्र तीन चरणों में होता है: अंडा, निंफ (larva), वयस्क (Adult)
  • वयस्क मादा सिकाडा आमतौर पर अपने अंडे लकड़ी वाले पौधों के तंतुओं में देती हैं।
  • ये बहुत तेज आवाज करते हैं, जो इनकी अधिकतर प्रजातियों में ड्रम जैसे टिम्बल्स की तीव्र बकलिंग और अंबकलिंग से उत्पन्न होती है।

न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प के पक्ष में वोट दिया है। यह डिक्लेरेशन फिलिस्तीन समस्या के शांतिपूर्ण समाधान और दो-राष्ट्र समाधान (Two-state solution) के कार्यान्वयन का समर्थन करता है।

न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन के बारे में

  • इस डिक्लेरेशन में गाजा में तत्काल युद्ध-विराम की मांग की गई है तथा एक स्वतंत्र, संप्रभु और आर्थिक रूप से सक्षम फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना की बात कही गई है।
  • इसमें हमास का निरस्त्रीकरण और ग़ाज़ा की शासन-व्यवस्था से उसका अलग होना; इजरायल और अरब देशों के बीच संबंधों का सामान्यीकरण; तथा सामूहिक सुरक्षा की गारंटी शामिल हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता अभिषेक बच्चन के ‘व्यक्तित्व के अधिकारों’ की सुरक्षा के लिए एक अंतरिम आदेश पारित किया। इसके तहत विभिन्न संस्थाओं या व्यक्तियों को उनके चित्र, नाम, आवाज या उनके व्यक्तित्व के अन्य तत्वों का बिना अनुमति या सहमति के व्यावसायिक लाभ के लिए उपयोग करने से रोका गया है।

‘व्यक्तित्व के अधिकार’ क्या होते हैं?

  • ‘व्यक्तित्व का अधिकार’ एक व्यक्ति को उसकी व्यक्तिगत पहचान के व्यावसायिक उपयोग पर अनन्य अधिकार प्रदान करता है। इसमें व्यक्ति का नाम, चित्र, आवाजव्यवहार और उनके अन्य विशिष्ट गुण शामिल होते हैं।
  • भारत में व्यक्तित्व के अधिकारों को किसी विशिष्ट कानून के तहत परिभाषित नहीं किया गया है, लेकिन इन्हें आम कानून, संविधान के अनुच्छेद 21 (निजता का अधिकार) और बौद्धिक संपदा कानूनों के माध्यम से संरक्षित किया गया है। 

एम-किसान का लाभ 13 राज्यों के लगभग 3.8 करोड़ किसानों को मिल रहा है।

एम-किसान के बारे में

  • यह एक SMS पोर्टल है। यह केंद्र और राज्य सरकार के सभी कृषि और संबंधित विभागों को किसानों को  उनकी भाषा  में कृषि पद्धतियों की प्राथमिकता और लोकेशन के अनुसार जानकारी, सेवाएं और सलाह SMS के माध्यम से पहुँचाने में सक्षम बनाता है।
  • मंत्रालय: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (MoAFW)।

एस. एन. बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज के वैज्ञानिकों ने गोल्ड नैनोपार्टिकल्स के जमाव (Aggregation) को नियंत्रित करने का तरीका खोजा है।

गोल्ड नैनोपार्टिकल्स (AuNPs) के बारे में

  • AuNPs सोने के नैनोकण होते हैं। इनका आकार आमतौर पर 1–100 नैनोमीटर के बीच होता है।
  • विशेषताएँ: फोटोथर्मल गुण, रासायनिक और भौतिक स्थिरता, कम विषाक्तता और सरफेस क्षेत्र में आसानी से बदलाव करने की क्षमता।
  • महत्त्व:
    • बायोसेंसर, इमेजिंग, डायग्नॉस्टिक्स और शरीर के भीतर दवा पहुंचाने में उपयोगी, लेकिन अनियंत्रित जमाव (aggregation) से इनकी प्रभावशीलता घट जाती है।
    • ये  मूलभूत नैनोसाइंस, तथा प्रकाश और पदार्थ (light–matter) की परस्पर अभिक्रिया से जुड़े अध्ययनों में योगदान देते हैं।

भारत ने रोम में आयोजित चौथे ‘वैश्विक तटरक्षक बल शिखर सम्मेलन (Coast Guard Global Summit)’ में भाग लिया। इस सम्मेलन में भारत ने 2027 में इसके अगले संस्करण की मेजबानी करने का प्रस्ताव भी रखा।

भारतीय तटरक्षक बल के बारे में

  • स्थापना: 1977 में
  • मंत्रालय: रक्षा मंत्रालय के तहत कार्य करता है। 
  • मुख्य कार्य (मिशन):
    • हमारे समुद्र और समुद्री संसाधनों (जैसे तेल, मछली और खनिज) की सुरक्षा करना।
    • संकट में फंसे नाविकों की मदद करना और समुद्र में जीवन व संपत्ति की रक्षा करना।
    • विशेष रूप से अवैध शिकार, तस्करी और नशीले पदार्थों के तस्करी से संबंधित मामलों में समुद्री कानूनों को लागू करना।
    • समुद्री पर्यावरण और पारिस्थितिकी की रक्षा करना तथा दुर्लभ प्रजातियों को बचाना।
    • वैज्ञानिक आंकड़े इकट्ठा करना और युद्ध के समय नौसेना की मदद करना।
  • आदर्श वाक्य: “वयं रक्षामः”  
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet