नई रक्षा खरीद नियमावली (DPM), 2025 में रक्षा स्वदेशीकरण को प्राथमिकता दी गई | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    नई रक्षा खरीद नियमावली (DPM), 2025 में रक्षा स्वदेशीकरण को प्राथमिकता दी गई

    Posted 15 Sep 2025

    1 min read

    नई रक्षा खरीद नियमावली (DPM), 2025 रक्षा मंत्रालय ने जारी की है। यह 2009 में जारी पिछली नियमावली का एक अपडेटेड संस्करण है।

    रक्षा खरीद नियमावली (DPM) क्या है?

    • इसके बारे में: यह सभी रक्षा सेवाओं और रक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठानों के दैनिक संचालन, रखरखाव और तैयारी के लिए आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद के नियमों को स्थापित करती है।
      • यह रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (DAP) से अलग है, जो पूंजीगत खरीद से संबंधित है।
    • DPM, 2025 के मुख्य प्रावधान
      • राजस्व मद (संचालन एवं भरण-पोषण खंड) के तहत रक्षा स्वदेशीकरण को बढ़ावा देना और सशस्त्र बलों की संयुक्तता को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता हासिल करना।
      • चालू वित्त वर्ष के लिए लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की खरीद हेतु राजस्व खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सरल बनाना।

    रक्षा स्वदेशीकरण में चुनौतियां

    • प्रौद्योगिकी: अपर्याप्त घरेलू अनुसंधान एवं विकास (R&D) तथा कुशल कार्यबल की कमी के कारण प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और लाइसेंस प्राप्त उत्पादन व्यवस्थाओं पर निर्भरता।
    • उद्योग: निजी क्षेत्रक की भागीदारी कम है। उदाहरण के लिए- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का एकाधिकार।
    • आपूर्ति श्रृंखला की कमजोरियां: आयातित घटकों, उप-प्रणालियों और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों पर निर्भरता। साथ ही, निर्यात नियंत्रणों से संबंधित प्रतिबंधों की समस्या। उदाहरण के लिए- संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा जेट इंजनों की डिलीवरी में देरी।
    • उच्च लागत: स्वदेशीकरण और आयात प्रतिस्थापन से अल्पकाल में अंतिम उपयोगकर्ताओं के लिए खरीद लागत बढ़ जाती है।

    रक्षा स्वदेशीकरण के लिए उठाए गए अन्य कदम

    • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का उदारीकरण: स्वचालित मार्ग के तहत 74% तक FDI की अनुमति दी गई है।
    • रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (iDEX), 2018: यह स्टार्ट-अप्स और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को शामिल कर नवाचार व प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देने से जुड़ी योजना है।
    • सुदर्शन चक्र मिशन: इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समस्त रक्षा तंत्र भारत में ही शोधित, विकसित और निर्मित हों। 
    • सृजन (SRIJAN) पोर्टल: इसे भारतीय उद्योग, विशेषकर MSMEs द्वारा स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
    • Tags :
    • Defence Procurement
    • Defence Indigenisation
    • Defence Procurement Manual
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features