सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

In Summary

भारत और डेनमार्क ने पर्यावरण-अनुकूल विकास को बढ़ावा देने, रोज़गार सृजन और पेरिस जलवायु समझौते का समर्थन करने के उद्देश्य से एक हरित रणनीतिक साझेदारी के लिए प्रतिबद्धता जताई है। यह साझेदारी डेनमार्क की भौगोलिक विशेषताओं, जैसे उसके द्वीप, नदियाँ और समशीतोष्ण जलवायु, का लाभ उठाती है।

In Summary

डेनमार्क (राजधानी: कोपेनहेगन)

भारत और डेनमार्क ने ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इस साझेदारी का उद्देश्य आर्थिक संबंधों और हरित विकास (Green Growth) को बढ़ाना, रोजगार के अवसर पैदा करना और पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को लागू करने में योगदान देना है

भौगोलिक अवस्थिति

  • डेनमार्क उत्तरी यूरोप का एक नॉर्डिक और स्कैंडिनेवियाई देश है। यह जटलैंड प्रायद्वीप का हिस्सा है और यूरोपीय संघ का सदस्य है।
  • स्थलीय सीमा: जर्मनी से लगती है।
  • सीमावर्ती जल निकाय: पश्चिम में उत्तरी सागर और पूर्व में बाल्टिक सागर अवस्थित हैं।
  • डेनमार्क द्वारा शासित दो विदेशी क्षेत्र हैं – ग्रीनलैंड (दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप) और फ़ैरो द्वीप समूह

भौगोलिक विशेषताएं

  • द्वीप समूह: डेनमार्क लगभग 400 द्वीपों से मिलकर बना द्वीप-समूह है। इनमें सबसे बड़ा द्वीप ज़ीलैंड (Zealand) है।
  • सबसे लंबी नदी: गुडेना (Gudenå)।
  • जलवायु: उत्तर अटलांटिक की गर्म जल धारा (गल्फ स्ट्रीम) यहाँ की जलवायु को संतुलित बनाए रखती है। यहां पूरे साल बारिश होती रहती है।
Tags:
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet