विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपडेटेड 24वीं ‘आवश्यक औषधियों की मॉडल सूची (EML)’ जारी की | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपडेटेड 24वीं ‘आवश्यक औषधियों की मॉडल सूची (EML)’ जारी की

    Posted 17 Sep 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    इस सूची में टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग, मोटापे और क्रॉनिक किडनी डिजीज जैसी बीमारियों के लिये नई और सस्ती दवाइयां शामिल हैं, जिसका उद्देश्य लागत कम करना, पहुंच बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर तथा भारत में उपचार के परिणामों में सुधार करना है।

    WHO की आवश्यक औषधियों की मॉडल सूची प्रत्येक दो वर्षों में ‘आवश्यक औषधियों के चयन और उपयोग पर विशेषज्ञ समिति’ द्वारा अपडेट की जाती है।

    आवश्यक औषधियों की मॉडल सूची में शामिल नई दवाइयां:

    • ग्लूकागन-लाइक पेप्टाइड-1 (GLP-1) रिसेप्टर एगोनिस्ट्स: टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग, क्रॉनिक किडनी डिजीज और मोटापे के लिए।
    • रैपिड-एक्टिंग इंसुलिन एनालॉग्स: टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के लिए।

    WHO के कदम का महत्त्व: 

    • सूची में शामिल होने के बाद उपर्युक्त महंगी दवाइयां सस्ती हो जाएंगी,
    • इलाज के लिए अपनी जेब से कम खर्च करने पड़ेंगे, और 
    • अधिक लोगों को ये दवाइयां उपलब्ध हो पाएंगी।

    डायबिटीज और मोटापे (Obesity) के बारे में

    • डायबिटीज का कारण: डायबिटीज तब होती है, जब अग्न्याशय (Pancreas) पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता, या शरीर बनी हुई इंसुलिन का प्रभावी तरीके से उपयोग नहीं कर पाता।
      • विश्व में पीड़ित लोग: 2022 में 800 मिलियन से अधिक लोग डायबिटीज से पीड़ित थे।  2050 तक यह संख्या बढ़कर 1.3 बिलियन से अधिक हो जाने अनुमान का है।
      • भारत में पीड़ित लोग: 18 वर्ष से अधिक उम्र के 7.7 करोड़ लोग टाइप-2 डायबिटीज़ से पीड़ित हैं और लगभग 2.5 करोड़ लोग प्री-डायबिटिक हैं। 
    • मोटापे का कारण: शरीर में अत्यधिक चर्बी जमा होना, जिससे टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग आदि का खतरा बढ़ जाता है।
      • विश्व में मोटापे से पीड़ित लोग: इनकी संख्या 1990 से अब तक दोगुनी हो गई है; वर्तमान में 1 बिलियन से अधिक लोग मोटापे से पीड़ित हैं।
      • भारत में मोटापे से पीड़ित लोग: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS)-5 (2019-21) के अनुसार 24% भारतीय महिलाएं और 23% भारतीय पुरुष मोटापे से ग्रस्त हैं।

    भारत की पहलें:

    • गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (NP-NCD) शुरू किया गया है।
    • आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (NLEM): यह स्वास्थ्य-देखभाल सेवा के सभी स्तरों पर किफायती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करती है।
    • प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP): इसका उद्देश्य जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता बढ़ाना है।
    • Tags :
    • Obesity
    • Diabetes
    • WHO essential medicines list (EML)
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features