सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 24 Sep 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    पश्चिमी दक्षिण अमेरिका में स्थित पेरू में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया; इसमें अमेज़न वर्षावन, एंडीज पर्वत, टिटिकाका झील और मैरानोन नदी सहित विविध भौगोलिक क्षेत्र शामिल हैं।

    पेरू (राजधानी: लीमा)

    पेरू के दक्षिणी तट पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • पेरू दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में अवस्थित है।
    • स्थलीय-सीमा: इसकी सीमाएं उत्तर में इक्वाडोर और कोलंबिया, पूर्व में ब्राजील तथा दक्षिण-पूर्व में बोलीविया और दक्षिण में चिली से लगती हैं।
    • समुद्री सीमा: पश्चिम में प्रशांत महासागर

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • वन: दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन (अमेजन का सेल्वापेरू के लगभग आधे हिस्से में फैला है।
    • पर्वत: दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी एंडीज पेरू में भी विस्तृत है। माउंट हुआस्कारान पेरू की सबसे ऊँची चोटी है।
    • लेक टिटिकाका: दुनिया की सबसे ऊँची नौवहन-योग्य झील है। यह झील बोलीविया तक विस्तृत है।
    • नदी: मारानोन नदी का उद्गम पेरू में होता है। यह नदी अमेजन नदी के जल का मुख्य स्रोत है।
    • Tags :
    • Earthquake
    • Peru
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features