भारत के ‘कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व’ को यूनेस्को के वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ़ बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल किया गया | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

In Summary

भारत का शीत मरुस्थल जैवमंडल रिजर्व यूनेस्को की WNBR सूची में शामिल हो गया है, जो अपने अद्वितीय उच्च-ऊंचाई वाले पारिस्थितिकी तंत्र, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध जीव-जंतुओं को उजागर करता है, तथा सतत पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक प्रयासों को मजबूत करता है।

In Summary

यूनेस्को ने भारत के कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व को 26 नए स्थलों के साथ अपने वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ़ बायोस्फीयर रिजर्व (WNBR) में शामिल किया है।

  • इस नामांकन के बाद भारत के कुल 13 बायोस्फीयर रिजर्व यूनेस्को नेटवर्क का हिस्सा बन गए हैं। दुनिया भर में ऐसे स्थलों की संख्या बढ़कर अब 785 हो गई है।
  • वहीं, मध्य अफ्रीका का एक द्वीपीय राष्ट्र साओ टोमे एंड प्रिंसिपे ऐसा पहला देश बन गया है, जिसका पूरा क्षेत्र बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया है।

कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व के बारे में

  • अवस्थिति: यह भारत का पहला उच्च ऊंचाई वाला शीत मरुस्थल बायोस्फीयर रिजर्व है। यह यूनेस्को के WNBR में शामिल सबसे शीत और शुष्क पारितंत्रों में से एक है।
    • यह हिमालय में स्थित है और उत्तर में लद्दाख (लेह एवं कारगिल जिलों) से लेकर दक्षिण में किन्नौर (हिमाचल प्रदेश में स्पीति घाटी व किन्नौर जिले) तक फैला हुआ है।
  • संरक्षित क्षेत्र: इसमें पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान और उसके आसपास का क्षेत्र तथा चंद्रताल एवं सरचू और किब्बर वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं।
  • बायोम: यह शीत मरुस्थल बायोम का निर्माण करता है। यहां चरम जलवायु दशाएं पाई जाती हैं, जिसका कारण हिमालय के पवन विमुख ढलान पर अवस्थिति (जो इसे वृष्टि छाया क्षेत्र बनाता है) और बहुत अधिक ऊंचाई है।
  • संस्कृति: यहां बौद्ध संस्कृति पाई जाती है। यहां पर-
    • गोम्पा (बौद्ध मठ), चोर्टेन (उल्लेखनीय प्रकार के स्तूप) और मणि दीवारें (पत्थरों की लंबी व चौड़ी कतार जैसी संरचनाएं) मिलती हैं।
    • इसके अलावा, लद्दाख की बौद्ध मंत्रोच्चारण परंपरा यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में दर्ज है।
  • जीव-जंतु: हिम तेंदुआ, हिमालयी आईबेक्स, ब्लू शीप (भरल), हिमालयी भेड़िया, गोल्डन ईगल आदि।

वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ़ बायोस्फीयर रिजर्व (WNBR) के बारे में

  • शुरुआत: WNBR की स्थापना 1976 में की गई थी। इसका प्रबंधन यूनेस्को के "मैन एंड बायोस्फियर (MAB)" प्रोग्राम के तहत किया जाता है।
    • MAB कार्यक्रम की शुरुआत 1971 में की गई थी। यह एक अंतर-सरकारी वैज्ञानिक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य मनुष्य और पर्यावरण के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए वैज्ञानिक आधार तैयार करना है।
  • उद्देश्य: यह नेटवर्क मानव समाजों और प्राकृतिक पारितंत्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देता है तथा सतत विकास को संभव बनाने में मदद करता है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet