संयुक्त राज्य अमेरिका ने इजरायल-गाजा संघर्ष की समाप्ति के लिए शांति योजना का प्रस्ताव दिया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    संयुक्त राज्य अमेरिका ने इजरायल-गाजा संघर्ष की समाप्ति के लिए शांति योजना का प्रस्ताव दिया

    Posted 30 Sep 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    अमेरिका ने लंबे समय से चले आ रहे इजरायल-गाजा संघर्ष को हल करने के लिए 20 सूत्री शांति योजना का प्रस्ताव रखा है, जिसकी जड़ें ऐतिहासिक तनावों और 1917 से क्षेत्रीय विवादों पर हुए पिछले युद्धों में हैं।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायल-गाज़ा संघर्ष को समाप्त करने के लिए 20-सूत्रीय शांति योजना का प्रस्ताव दिया है (इन्फोग्राफिक देखिए)।

    वर्तमान इजरायल-गाज़ा संघर्ष

    • दो वर्षों से अधिक समय से जारी वर्तमान संघर्ष हमास द्वारा इजराइल के खिलाफ 'ऑपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म' की शुरुआत से हुई। हालांकि इस संघर्ष का इतिहास एक सदी से भी अधिक पुराना है।

    संघर्ष का ऐतिहासिक संदर्भ

    • बाल्फोर घोषणा-पत्र (1917): ब्रिटेन द्वारा जारी इस घोषणा-पत्र में फिलिस्तीन में ‘यहूदी लोगों के लिए एक नेशनल होम’ की स्थापना का समर्थन किया किया गया। 
      • इससे तनाव बढ़ गया, क्योंकि इस क्षेत्र में यहूदी अल्पसंख्यक थे और अरब समुदाय बहुसंख्यक थे।
    • इजरायल का निर्माण:
      • 1947 में, संयुक्त राष्ट्र ने फिलिस्तीन को अरब और यहूदियों के बीच विभाजित करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद, यहूदियों ने 1948 में इजरायल की स्वतंत्रता की घोषणा कर दी।
        • अरब समुदाय ने इस योजना को अस्वीकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप कई युद्ध हुए।
    • 1967 का मध्य पूर्व युद्ध: पश्चिमी तट, गाज़ा और पूर्वी यरुशलम के लगभग दस लाख फिलिस्तीनी इजरायल के नियंत्रण में आ गए।
    • 1973 का योम किप्पुर/रमजान युद्ध: इस युद्ध के परिणामस्वरूप 1978 में कैंप डेविड समझौता हुआ, जो किसी अरब देश द्वारा इजरायल को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देने का पहला उदाहरण था।
      • इजरायल ने 1979 में सिनाई प्रायद्वीप को मिस्र को वापस कर दिया। हालांकि पश्चिमी तट पर उसका अभी भी समग्र नियंत्रण है।
    • Tags :
    • Israel-Gaza Conflict
    • Camp David Accords
    • Balfour Declaration (1917)
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features