रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 2025 के रसायन-विज्ञान के नोबेल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 2025 के रसायन-विज्ञान के नोबेल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की

    Posted 09 Oct 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर याघी ने एमओएफ विकसित किए, जो अपने छिद्रपूर्ण, आणविक संरचना के माध्यम से गैस भंडारण, प्रदूषण हटाने, जल संचयन, स्वास्थ्य देखभाल और औद्योगिक प्रक्रियाओं में प्रगति को सक्षम बनाते हैं।

    रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2025 सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर यागी को प्रथम मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स (MOF) के विकास में उनकी भूमिका के लिए प्रदान किया गया है।

    • इन वैज्ञानिकों के पथ-प्रदर्शक शोध-कार्य से हजारों अलग-अलग मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स का विकास संभव हुआ है ।

    मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स (MOF) के बारे में

    • यह आणविक संरचना का एक रूप है, जो छोटी संरचनाओं में विशाल स्थान को समाहित करती है, ठीक वैसे जैसे हैरी पॉटर उपन्यासों में हर्मायनी ग्रेंजर का बैग। ये लघु संरचनाएं छोटी सी जगह में विशाल गैसों का भंडारण करती हैं।
      • एक ग्राम MOF पदार्थ में इतने अधिक छिद्र हो सकते हैं, जिनका आंतरिक पृष्ठीय क्षेत्र (सरफेस एरिया) एक फुटबॉल के मैदान के बराबर हो सकता है
        • ये छिद्र छोटे आणविक कक्षों की तरह कार्य करते हैं जो गैसों, आयनों और अन्य अणुओं को ट्रैप, पृथक, रूपांतरित या उनका परिवहन कर सकते हैं।
        • इस तरह से, मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स आणविक होटलों की तरह होते हैं, जिनके अनगिनत दरवाजे होते हैं, जो केवल कुछ विशेष पदार्थों को ही स्वीकार या प्रवेश देने के लिए प्रोग्राम किए जाते हैं।
    • मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स संरचना कार्बनिक (कार्बन-आधारित) अणुओं द्वारा जुड़े धातु आयनों से बनी होती है, जो बड़े, छिद्र-युक्त स्थान वाला एक त्रि-आयामी नेटवर्क या जाल बनाती है।
      • MOF की सबसे खास बात इसकी सरंध्रता (porosity) है। इसी वजह से इसमें गैस या द्रव्य को कैप्चर करके रखा जा सकता है।
      • MOFs में उपयोग किए गए बिल्डिंग ब्लॉक्स को बदलकर, रसायन विज्ञानी इनके छिद्रों के आकार और बनावट नियंत्रित कर सकते हैं। इससे वे विशिष्ट पदार्थों को कैप्चर और स्टोर करने के लिए इन्हें डिज़ाइन कर सकते हैं।

    मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स (MOF) के उपयोग:

    • जल संचयन में: रेगिस्तान जैसी जगहों पर MOF वायुमंडल से रात में जल वाष्प को अपने छिद्रों में कैप्चर कर सकते हैं और फिर इसे पेयजल में उपयोग किया जा सकता है।
    • प्रदूषकों को हटाने में: MOF परफ्लुओरोएल्काइल और पॉलीफ्लुओरोएल्काइल पदार्थ (PFAS) जैसे हानिकारक पदार्थों को फ़िल्टर कर सकते हैं, और प्रदूषित जल में कच्चे तेल और एंटीबायोटिक दवाओं के विघटन में मदद कर सकते हैं।
    • औद्योगिक उपयोग: अपशिष्ट जल से दुर्लभ-भू तत्वों (रेयर अर्थ एलिमेंट्स) को निकालने, हाइड्रोजन भंडारण और कार्बन डाइऑक्साइड को कैप्चर करने के लिए भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • स्वास्थ्य देखभाल में: ये शरीर में दवाइयों को सही जगह पहुंचाने, पर्यावरण से अत्यंत विषैली गैसों को नियंत्रित करने तथा एंजाइम्स को एनकैप्सूलेटेड कर एंटीबायोटिक दवाओं के अंशों को विखंडित करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं ।
    • Tags :
    • Nobel Prize in Chemistry 2025
    • Metal Organic Frameworks (MOF
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features