बाघों के लिए पहला IUCN ग्रीन स्टेटस ऑफ स्पीशीज आकलन जारी किया गया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    बाघों के लिए पहला IUCN ग्रीन स्टेटस ऑफ स्पीशीज आकलन जारी किया गया

    Posted 14 Oct 2025

    1 min read

    इस आकलन में बाघों की संख्या को 'क्रिटिकली डिपलेटेड' श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। यह बाघों के समक्ष मौजूद गंभीर ऐतिहासिक और वर्तमान खतरों को दर्शाता है।

    • इन खतरों में पर्यावास क्षति, शिकार में कमी, अवैध शिकार और क्षेत्रीय स्तर पर विलुप्ति शामिल हैं।

    इस आकलन के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर 

    • बाघों की संख्या: यह घट रही है {वर्तमान अनुमान (वयस्क बाघ) - 2608-3905}।
      • जिन 24 क्षेत्रों का आकलन किया गया है, उनमें से 9 क्षेत्रों में बाघ अब विलुप्त हो चुके हैं। साथ ही, जहां बाघ अभी भी मौजूद हैं, वहां भी संकटग्रस्त (Threatened) स्थिति में हैं।
    • अभी तक किए गए संरक्षण प्रयासों के प्रभाव और पुनर्प्राप्ति क्षमता की स्थिति: यह क्रमशः उच्च एवं मध्यम है। 

    IUCN ग्रीन स्टेटस ऑफ स्पीशीज के बारे में

    • इसे 2012 में शुरू किया गया था। यह IUCN रेड लिस्ट में दर्ज संकटग्रस्त प्रजातियों (Threatened Species) की सूची पर आधारित है।
      • इसे 2020 में IUCN की रेड लिस्ट आकलन का एक वैकल्पिक हिस्सा बना लिया गया था। 
    • यह प्रजातियों की आबादी की पुनर्प्राप्ति; उनके विलुप्त होने के जोखिम और साथ ही साथ संरक्षण प्रयासों के प्रभाव का आकलन करने के लिए एक साधन प्रदान करता है।
    • श्रेणियां: इसमें लार्जली डेप्लेटेड, मॉडरेटली डेप्लेटेड, स्लाइटली डेप्लेटेड, फुली रिकवर्ड आदि शामिल हैं।

    ग्रीन स्टेटस कैसे किसी प्रजाति की पुनर्प्राप्ति को निर्धारित करता है?

    • कोई प्रजाति फुली रिकवर्ड (पूर्ण रूप से पुनर्प्राप्त) हो जाती है यदि:
      • वह अपने ऐतिहासिक पर्यावास के सभी भागों में मौजूद है (मानव प्रभाव के कारण नष्ट हुए क्षेत्रों सहित);
      • वह अपने पूरे पर्यावास में व्यवहार्य आबादी में मौजूद है (विलुप्त होने का खतरा नहीं है);
      • वह अपने पर्यावास के सभी भागों में पारिस्थितिकी कार्य को संपन्न करती है आदि।
    • इन सभी कारकों के आधार पर "ग्रीन स्कोर" (0-100%) प्रदान किया जाता है, जो यह दर्शाता है कि कोई प्रजाति फुली रिकवर्ड या पूर्ण रूप से पुनर्प्राप्त होने के कितने निकट है।
    Tiger resting on the ground

    बाघ (Panthera tigris) के बारे में

    • बाघ विश्व का सबसे बड़ा वन्य विडाल वंशी है।
    • दुनिया में वनों में मौजूद बाघों की लगभग 75% आबादी भारत में है।
    • प्राकृतिक पर्यावास वाले देश: बांग्लादेश, भूटान, चीन, भारत, इंडोनेशिया, आदि।
    • पर्यावास: वन, सवाना, झाड़ीदार भूमि, घास के मैदान, आर्द्रभूमि (अंतर्देशीय), आदि।
    • संरक्षण स्थिति: 
      • IUCN लाल सूची: एंडेंजर्ड। 
      • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972: अनुसूची I में सूचीबद्ध। 
      • CITES: परिशिष्ट I में सूचीबद्ध। 
    • Tags :
    • बाघों की संख्या
    • ग्रीन स्टेटस ऑफ स्पीशीज
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features