सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 14 Oct 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    एंटानानारिवो में मेडागास्कर के सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण सरकार गिर गई, जबकि इसका द्वीपीय पारिस्थितिकी तंत्र अद्वितीय है, हिंद महासागर में इसका रणनीतिक स्थान है, तथा भारतीय मानसून पैटर्न पर इसका प्रभाव पड़ता है।

    मानचित्र में मेडागास्कर को हिंद महासागर में दक्षिण-पूर्व अफ्रीका, मोजाम्बिक, तंजानिया, मलावी, जाम्बिया, जिम्बाब्वे, बोत्सवाना, इस्वातिनी और दक्षिण अफ्रीका के पास, राजधानी एंटानानारिवो के साथ दर्शाया गया है।

    मेडागास्कर (राजधानी: अंटानानारिवो)

    मेडागास्कर में सरकार विरोधी जेन Z (Gen Z) विरोध-प्रदर्शनों के कारण सरकार गिर गई है।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • मेडागास्कर अफ्रीका के दक्षिण-पूर्वी तट के पास हिंद महासागर में अवस्थित है।

    समुद्री सीमाएं: कोमोरोस, फ्रांस (मायोटे और रियूनियन),

    • मॉरीशस, मोजाम्बिक और सेशेल्स से लगती है।

    भौगोलिक विशेषताएँ

    • यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है।
      • दुनिया के तीन सबसे बड़े द्वीप हैं: ग्रीनलैंड, न्यू गिनी, बोर्नियो।
    • उच्च स्थानिक (एंडेमिक) प्रजाति: मेडागास्कर में पाई जाने वाली लगभग 90% वनस्पति और जीव प्रजातियां कहीं और नहीं पाई जाती हैं।
      • ऐसा समुद्री धाराओं द्वारा अफ्रीका से मेडागास्कर के अलगाव के कारण है।
    • मेडागास्कर और भारतीय मानसून: दक्षिण-पश्चिम मानसून चक्र की शुरुआत मेडागास्कर के पास होती है, जहाँ मस्कारेन उच्च दाब क्षेत्र से दक्षिण-पूर्वी पवनें चलती हैं। 
      • भूमध्य रेखा पार करने के बाद, ये पवनें दिशा बदलकर नमी से भरी दक्षिण-पछुआ पवनों में परिवर्तित हो जाती हैं, जो भारत की ओर बढ़ती हैं।
    • Tags :
    • Madagascar
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features