'ज्ञान भारतम' मिशन (2025) के तहत कार्य विस्तार के लिए सरकार ने 17 संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
'ज्ञान भारतम' मिशन (2025) के बारे में
- विज़न: भारत की विशाल पांडुलिपि विरासत को संरक्षित करना, डिजिटाइज़ करना और प्रसारित करना। साथ ही, भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसकी सभ्यतागत ज्ञान परंपराओं को पुनर्जीवित करना।
- पांडुलिपियां कम-से-कम 75 साल पुरानी कागज, वृक्ष की छाल, कपड़ा, धातु, ताड़पत्र या किसी अन्य सामग्री पर हस्तलिखित रचनाएं होती हैं। इनका वैज्ञानिक, ऐतिहासिक या कलात्मक महत्त्व होता है।
- मुख्य उद्देश्य:
- देश भर में 1 करोड़ से अधिक पांडुलिपियों को डिजिटाइज़ और सूचीबद्ध करना।
- पांडुलिपियों का एक राष्ट्रीय डिजिटल भंडार स्थापित करना।
- स्मार्ट पहुंच, प्रतिलेखन और मूल स्रोत, स्थान आदि के लिए AI, OCR (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन), और ब्लॉकचेन तकनीकों का एकीकरण करना।
- नोडल मंत्रालय: संस्कृति मंत्रालय।
- रणनीतिक स्तंभ: शैक्षणिक नेतृत्व, तकनीकी एकीकरण, क्षमता निर्माण और जनभागीदारी।
Article Sources
1 sourceकेंद्रीय कृषि मंत्री ने राष्ट्रीय बीज निगम के अत्याधुनिक बीज प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया।
राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) के बारे में
- उद्देश्य: उच्च गुणवत्ता वाले बीजों और अन्य कृषि इनपुट/ सेवाओं की आपूर्ति के माध्यम से देश में बीज उद्योग को बढ़ावा देना एवं विकसित करना। साथ ही, कृषि उत्पादकता को बढ़ाना।
- मंत्रालय: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय।
- स्थापना: 1963 में।
- श्रेणी: भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व में, अनुसूची 'B', मिनीरत्न श्रेणी-I निगम।
Article Sources
1 sourceजापान ने दुनिया का पहला येन से संबद्ध स्टेबलकॉइन लॉन्च किया।
स्टेबलकॉइन के बारे में
- यह ब्लॉकचेन-आधारित एक डिजिटल करेंसी होती है। इसे एक स्थिर मूल्य बनाए रखने के लिए किसी फिएट मुद्रा (जैसे येन या डॉलर) से जोड़ा या संबद्ध किया जाता है।
- उद्देश्य: यह पारंपरिक वित्त और क्रिप्टोकरेंसी के बीच एक सेतु का काम करती है। इससे तेज, कम लागत वाले और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन संभव होते हैं।
- अन्य प्रमुख स्टेबलकॉइन: टीथर (USDT), USD कॉइन (USDC) आदि।
हालिया संयुक्त राष्ट्र (UN) रिपोर्ट में यूएई कंसेंसस को वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा ट्रांजीशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया गया।
यूएई कंसेंसस के बारे में
- स्वीकृति: इसे COP-28 (2023) में अपनाया गया था और यह पेरिस समझौते के तहत पहले ग्लोबल स्टॉकटेक को दर्शाता है।
- ऊर्जा ट्रांजीशन: यह राष्ट्रों से जीवाश्म ईंधन की जगह स्वच्छ हरित ईंधन को न्यायसंगत, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से अपनाने का आग्रह करता है।
- नवीकरणीय ऊर्जा और दक्षता: यह 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा को तिगुना करने और ऊर्जा दक्षता को दोगुना करने के स्पष्ट लक्ष्य को निर्धारित करता है।
- जलवायु वित्त: यह सुभेद्य राष्ट्रों की सहायता के लिए अधिक अनुकूलन सहायता और वित्तीय सुधारों का आह्वान करता है।
- वैश्विक लक्ष्य: इसका उद्देश्य वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5°C तक सीमित रखना और 2050 तक नेट-ज़ीरो उत्सर्जन हासिल करना है।
Article Sources
1 sourceएक अध्ययन में भूमि उपयोग और मणिपुर की लोकटक झील में जल प्रदूषण के बीच संबंध पाया गया, जिसका एक भाग केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान के साथ साझा होता है।
लोकटक झील के बारे में
- यह पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी ताज़े पानी की झील है। यह फुमडी (वनस्पतियों के तैरते हुए द्वीप) के लिए प्रसिद्ध है।
- यह 1990 से एक रामसर स्थल है।
- पारिस्थितिक समस्याओं के कारण यह 1993 से मोंट्रेक्स रिकॉर्ड के तहत सूचीबद्ध है।
केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान के बारे में
- स्थान: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के दक्षिणी भाग और थोउबाल जिले के पूर्वी भाग में स्थित है।
- इसे 1954 में वन्यजीव अभयारण्य और 1977 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
- यह दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ उद्यान है।
- लोकटक झील में फुमडी का सबसे बड़ा क्षेत्र केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है।
- जीव-जंतु: ब्रो-एंटलर्ड हिरण (संगाई), हॉग डियर, ऊदबिलाव आदि।
रूस ने अपनी परमाणु-ऊर्जा चालित और परमाणु-सक्षम ब्यूरेवेस्तनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
ब्यूरेवेस्तनिक मिसाइल के बारे में
- इसे SSC-X-9 स्काईफॉल भी कहा जाता है।
- यह रूस के नवीन पीढ़ी के परमाणु शस्त्रागार के 6 सामरिक हथियारों में से एक है।
- प्रकार: यह लंबी दूरी की, कम ऊंचाई पर उड़ान भरने वाली व परमाणु-ऊर्जा चालित क्रूज़ मिसाइल है।
- क्रूज़ मिसाइल वह मिसाइल होती है, जो अपनी पूरी यात्रा के दौरान निरंतर उड़ान के लिए जेट इंजनों द्वारा संचालित होती है।
चीन के सुनहरे बंदरों को फ्रांस और बेल्जियम भेजा गया है। यह पहल पांडा कूटनीति के समान वैज्ञानिक और संरक्षण संबंधी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए है।
- गोल्डन स्नब नोज्ड मंकी (जिन्हें सिचुआन गोल्डन-स्नब मंकी भी कहा जाता है) एफ्रो-यूरोएशियाई प्राइमेट हैं। यह चीन के मध्य और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों की स्थानिक प्रजाति है।
पांडा कूटनीति के बारे में
- यह उस प्रथा को संदर्भित करती है, जिसमें चीन की सरकार अन्य देशों के साथ मित्रता, सद्भावना या कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के प्रतीक के रूप में विशाल पांडा उपहार स्वरूप देती है।
- अन्य समान कूटनीतियां:
- मलेशिया की ऑरंगुटान कूटनीति;
- ऑस्ट्रेलिया की कोआला कूटनीति;
- थाईलैंड की एलिफेंट कूटनीति आदि।
सुप्रीम कोर्ट, डिजिटल अरेस्ट के खतरे की जांच का कार्य केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने पर विचार कर रहा है।
डिजिटल अरेस्ट क्या है?
- डिजिटल अरेस्ट एक प्रकार की धोखाधड़ी है। इसमें भय, छल और धमकी का उपयोग करके पीड़ितों से धन की मांग की जाती है।
- इसमें धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले स्वयं को कानून प्रवर्तन अधिकारियों के रूप में प्रस्तुत करते हैं। वे पीड़ितों को गिरफ्तारी, बैंक खातों को फ्रीज करने और पासपोर्ट रद्द करने की धमकी देकर उन्हें कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए "जुर्माना" या "रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट" देने के लिए मजबूर करते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को AGR के मुद्दे पर पुनर्विचार करने की अनुमति दी।
AGR के बारे में
- परिभाषा: AGR को दूरसंचार ऑपरेटर्स के दूरसंचार और गैर-दूरसंचार सेवाओं से होने वाले लाभ के रूप में परिभाषित किया गया है। इसमें ब्याज से आय, फंड और लाभांश में वृद्धि भी शामिल होती है।
- परिभाषा को लेकर विवाद: दूरसंचार कंपनियां हमेशा से यह मानती रही हैं कि AGR में केवल दूरसंचार सेवाओं से होने वाले राजस्व को ही शामिल किया जाना चाहिए, और गैर-दूरसंचार राजस्व को इससे बाहर रखा जाना चाहिए।