एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    साथ ही खबरों में

    Posted 01 Nov 2025

    7 min read

    एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC)

    वर्ष 2025 का एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू शहर में आयोजित किया गया।

    APEC के बारे में:

    • स्थापना: APEC की स्थापना 1989 में की गई थी।
    • सचिवालय: सिंगापुर में स्थित है।
    • सदस्य देश: APEC के 21 सदस्य देश हैं-
      • ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चिली, चीन, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका आदि।
        • भारत: भारत APEC का सदस्य नहीं है, लेकिन इसे "पर्यवेक्षक (Observer)" का दर्जा प्राप्त है।
    • उद्देश्य: APEC का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एक सक्रिय और सामंजस्यपूर्ण समुदाय का निर्माण करना है, जो मुक्त और खुले व्यापार एवं निवेश का समर्थन करे तथा आर्थिक एकीकरण व सहयोग को बढ़ावा दे।
    • Tags :
    • Asia-Pacific Economic Cooperation (APEC)

    आल्फवेन तरंगें

    एक हालिया अध्ययन में विशिष्ट लाल और नीले डॉप्लर शिफ्ट्स का खुलासा हुआ। इसने सूर्य के कोरोना में आल्फवेन तरंगों की उपस्थिति की पुष्टि की।

    आल्फवेन तरंगों के बारे में 

    • ये प्लाज़्मा में उत्पन्न होने वाली चुंबकीय तरंगें होती हैं, जो सूर्य की चुंबकीय रेखाओं के साथ-साथ चलती हैं। ये तरंगें प्लाज्मा को एक तरफ से दोलन (oscillation) कराती हैं।
    • ये तरंगें प्लाज्मा (या विद्युत चालक द्रव) की स्थिति में उत्पन्न होती हैं। ये तरंगें तब बनती हैं, जब प्लाज्मा के भीतर मौजूद चुंबकीय क्षेत्र और विद्युत धाराएं परस्पर क्रिया करती हैं। इस क्रिया के कारण प्लाज्मा के आयन (ions) दोलन करते हैं, जिससे आल्फवेन तरंगों का निर्माण होता है।
    • ऐसा माना जाता है कि ये तरंगें सूर्य की सतह से कोरोना तक ऊर्जा का वहन करती हैं, जो इसके अत्यधिक उच्च तापमान में योगदान करती है।
    • महत्त्व: कोरोनल हीटिंग, सौर पवन त्वरण, बेहतर अंतरिक्ष मौसम पूर्वानुमान आदि।
    • Tags :
    • Alfven Waves

    अभ्यास त्रिशूल

    भारत ने पाकिस्तान से लगी पश्चिमी सीमा पर गुजरात और राजस्थान में एक बड़ा त्रि-सेवा अभ्यास 'अभ्यास त्रिशूल' शुरू किया।

    अभ्यास त्रिशूल के बारे में 

    • उद्देश्य: भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना की संयुक्त परिचालन क्षमता एवं रणनीतिक तैयारियों को समझना।
    • यह अभ्यास एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जिससे यह प्रदर्शित किया जा सकेगा कि स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को भारत के परिचालन ढांचे में कैसे एकीकृत किया जा रहा है।
    • Tags :
    • POST-SINDOOR WARGAME (Ex Trishul)
    • Exercise Trishul

    बचत दर

    EAC-PM (प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद) के अध्यक्ष का कहना है कि 7% की संवृद्धि दर प्राप्त करने के लिए भारत की निवेश दर को 34-35% तक बढ़ाने की आवश्यकता है। ऐसा इस कारण क्योंकि संवृद्धि दर का वित्त-पोषण मुख्यतः बचत और विदेशी निवेश के माध्यम से होता है।

    बचत दर के बारे में

    • यह सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वह राशि है, जो परिवारों, व्यवसायों और सरकार द्वारा बचत की जाती है।
    • इसकी गणना प्रयोज्य आय (disposable income) और अंतिम उपभोग व्यय के बीच अंतर के रूप में की जाती है।
    • 2024 में भारत की बचत दर 30.2% (GDP के प्रतिशत के रूप में) रही है।
    • Tags :
    • Savings Rate

    बाल्टिक सागर

    पोलेंड ने बाल्टिक सागर के ऊपर से उडान भरते एक और रूसी विमान को इंटरसेप्ट किया।

    बाल्टिक सागर के बारे में

    Map of the Baltic Sea region showing surrounding countries including Sweden, Finland, Estonia, Latvia, Lithuania, Poland, Germany, Denmark, and Russia, along with major cities such as Stockholm, Helsinki, Copenhagen, and Riga, and nearby water bodies like the Gulf of Bothnia, Gulf of Finland, and Gulf of Gdańsk.
    • यह उत्तरी यूरोप में अवस्थित है।
    • सीमावर्ती देश: स्वीडन, पोलैंड, लिथुआनिया, लातविया, फिनलैंड, एस्टोनिया, जर्मनी, डेनमार्क और रूस।
    • कील नहर, उत्तरी सागर को बाल्टिक सागर से जोड़ती है।
    • यह डेनिश जलडमरूमध्य के माध्यम से अटलांटिक महासागर से जुड़ा हुआ है।
    • इसे दुनिया का सबसे बड़ा लवणीय अंतर्देशीय जल निकाय माना जाता है।
      • बाल्टिक सागर के उथलेपन और आस-पास के स्थलीय भाग से ताजे जल के प्रवाह के कारण इसके जल की लवणता का स्तर विश्व के अन्य महासागरों की तुलना में कम है।
    • Tags :
    • Baltic Sea
    • Russian Plane

    आइबेरियन लिंक्स

    स्पेन में विश्व का पहला सफेद आइबेरियन लिंक्स देखा गया।

    आइबेरियन लिंक्स के बारे में 

    • IUCN स्थिति: वल्नरेबल। 
    • IUCN प्रजातियों का ग्रीन स्टेटस: लार्जली डेप्लेटेड। 
    • CITES: परिशिष्ट-I में सूचीबद्ध।  
    • प्राकृतिक पर्यावास: आश्रय के लिए घनी झाड़ियां और शिकार के लिए खुले चारागाह।
      • खरगोशों की अधिकता आइबेरियन लिंक्स के पर्यावास का आवश्यक घटक है।
    • व्यवहार: मुख्य रूप से संध्याचर (आमतौर पर दिन में सोते हैं) और रात्रिचर होते हैं। हालांकि, दिन के समय भी सक्रिय हो सकते हैं।
    • प्रमुख खतरे: खरगोशों की आबादी में गिरावट, पर्यावास क्षति और विखंडन, रोग का प्रसार, कम आनुवंशिक विविधता, अवैध शिकार आदि।
    • Tags :
    • Iberian Lynx

    क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी

    यूनेस्को महासभा के 43वें सत्र ने लखनऊ को अपने यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (UCCN) के हिस्से के रूप में 'क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी (पाककला)' नामित किया है।

    • इस श्रेणी में हैदराबाद के बाद यह दूसरा भारतीय शहर है।
    • अन्य भारतीय शहर जो इस नेटवर्क का हिस्सा हैं, उनमें शामिल हैं: ग्वालियर (संगीत), जयपुर (शिल्प और लोक कला), चेन्नई (संगीत), आदि।

    UCCN के बारे में 

    • उत्पत्ति: इसकी स्थापना 2004 में की गई थी, ताकि उन शहरों के साथ और उनके बीच सहयोग को मजबूत किया जा सके जिन्होंने सतत विकास के लिए रचनात्मकता को एक रणनीतिक कारक के रूप में मान्यता दी है।
    • शामिल 7 रचनात्मक क्षेत्र: शिल्प व लोक कला, डिजाइन, फिल्म, पाककला, साहित्य, संगीत और मीडिया कला।
    • Tags :
    • Creative City of Gastronomy
    • UNESCO Creative Cities Network (UCCN)
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features