भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रमुख रक्षा भागीदारी के लिए 10 वर्षीय फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किए | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रमुख रक्षा भागीदारी के लिए 10 वर्षीय फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किए

    Posted 01 Nov 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान हस्ताक्षरित यह समझौता पूर्ववर्ती रूपरेखाओं पर आधारित है, जिसमें अंतर-संचालनीयता, औद्योगिक सहयोग और रणनीतिक व्यापार पर जोर दिया गया है, तथा अमेरिका को प्रमुख रक्षा साझेदार के रूप में नामित किया गया है।

    यह फ्रेमवर्क मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित 12वें आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (ADMM-Plus) के दौरान हस्ताक्षरित किया गया। इसका उद्देश्य रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने के लिए एकीकृत विज़न और नीतिगत दिशा प्रदान करना है।

    • इससे पहले, 2005-15 और 2015-25 की अवधि के लिए भी इसी तरह के फ्रेमवर्क्स पर हस्ताक्षर किए गए थे।

    भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग के बारे में

    • संस्थागत और मूलभूत फ्रेमवर्क
      • शीर्ष वार्ता: 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता।
      • बुनियादी समझौते:
        • लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (LEMOA): इस पर 2016 में हस्ताक्षर किए गए थे। यह परस्पर लॉजिस्टिक्स सहायता को सक्षम बनाने पर केंद्रित है।
        • कम्युनिकेशंस कंपैटिबिलिटी एंड सिक्योरिटी एग्रीमेंट (COMCASA): इस पर 2018 में हस्ताक्षर किए गए थे। यह भारत को सुरक्षित संचार उपकरण प्राप्त करने की अनुमति देता है।
        • औद्योगिक सुरक्षा समझौता (ISA): इस पर 2019 में हस्ताक्षर किए गए थे।
        • बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (BECA): इस पर 2020 में हस्ताक्षर किए गए थे। यह भू-स्थानिक जानकारी के आदान-प्रदान को सुगम बनाता है।
    • रणनीतिक और नीतिगत स्तंभ
      • स्थिति: अमेरिका ने 2016 में भारत को प्रमुख रक्षा भागीदार (MDP) के रूप में नामित किया था।
      • व्यापार सुविधा: अमेरिका ने 2018 में भारत को स्ट्रैटेजिक ट्रेड ऑथॉराइज़ेशन (STA) टियर-1 का दर्जा दिया था।
    • रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी
      • व्यापार की मात्रा: दोनों देशों के बीच रक्षा खरीद 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है।
        • भारत की रक्षा उत्पाद सूची में अमेरिकी मूल के महत्वपूर्ण रक्षा उत्पाद शामिल हैं, जैसे- C-130J, C-17 एवं P-8I विमान, और अपाचे, चिनूक व सीहॉक हेलीकॉप्टर।
      • प्रौद्योगिकी को बढ़ावा: प्रौद्योगिकी और सह-उत्पादन में तेजी लाने के लिए रक्षा औद्योगिक सहयोग रोडमैप (2023) तैयार किया गया है।
      • नवाचार इकोसिस्टम: स्टार्ट-अप्स और उद्योग को जोड़ने के लिए इंडस एक्स (डिफेन्स एक्सेलरेशन इकोसिस्टम) की शुरुआत की गई है।
      • नई पहलों की घोषणा: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उद्योग की भागीदारी और स्वायत्त प्रणालियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए स्वायत्त प्रणाली उद्योग गठबंधन (ASIA) पहल आरंभ की गई है।
    • परिचालन अंतर-संचालनीयता
      • द्विपक्षीय अभ्यास: युद्ध अभ्यास (थल सेना), वज्र प्रहार (विशेष बल), कोप इंडिया (वायु सेना) आदि।
      • बहुपक्षीय अभ्यास: मालाबार (भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं का अभ्यास)।
    • Tags :
    • India-US Defence Cooperation
    • 12th ASEAN Defence Ministers’ Meeting - Plus (ADMM-Plus)
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features