थोक कीमतों में गिरावट के कारण थोक मूल्य 27 महीने के निचले स्तर पर आ गए और अक्टूबर माह में वापस अपस्फीति (Deflation) की स्थिति में चले गए।
थोक मूल्य सूचकांक (Wholesale Price Index: WPI) के बारे में
- अर्थ: WPI थोक बाजार में कीमतों में बदलाव का मापन करता है। थोक बाजार में वस्तुओं का व्यापार बड़ी मात्रा (bulk) में किया जाता है।
- यह केवल बुनियादी कीमतों (basic prices) पर विचार करता है तथा इसमें कर, छूट/ व्यापार बट्टे, परिवहन और अन्य शुल्क शामिल नहीं किए जाते हैं।
- जारीकर्ता: इसे आर्थिक सलाहकार कार्यालय जारी करता है। यह कार्यालय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के अधीन आता है।
- आधार वर्ष (Base year): 2011-12 है।
अपस्फीति के बारे में
- अपस्फीति किसी अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं के सामान्य मूल्य स्तर में एक निरंतर गिरावट है। यह अनिवार्य रूप से नकारात्मक मुद्रास्फीति (negative inflation) है।
ईरानी सुरक्षा बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में उच्च-सल्फर गैसोइल युक्त टैंकर को रोका और इसे ईरानी जलक्षेत्र की ओर ले गए।
हॉर्मूज जलडमरूमध्य के बारे में

- होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और मुसंदम प्रायद्वीप (ओमान) के बीच स्थित एक संकरा जलमार्ग है।
- मुसंदम प्रायद्वीप अरब प्रायद्वीप का उत्तर-पूर्वी विस्तार है।
- यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है।
- रणनीतिक महत्त्व: विश्व का लगभग 25% तेल व्यापार हॉर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है।
खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) ने सदस्य देशों के बीच आवागमन को सुव्यवस्थित करने के लिए डिज़ाइन की गई एक ऐतिहासिक वन-स्टॉप यात्रा प्रणाली को मंजूरी दी।
खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के बारे में
- स्थापना: GCC की स्थापना 1981 में की गई थी।
- सदस्य: GCC खाड़ी क्षेत्र के 6 देशों का एक राजनीतिक और आर्थिक गठबंधन है। इसमें शामिल देश हैं- सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, ओमान तथा बहरीन।
- उद्देश्य: सभी क्षेत्रों में सदस्य देशों के बीच समन्वय, एकीकरण और अंतर्संबंध स्थापित करना।
वन-स्टॉप यात्रा प्रणाली के बारे में
- यह यात्रियों को प्रस्थान से पहले एक ही चेकपॉइंट पर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने में सक्षम बनाएगी। जैसे- आव्रजन (immigration), सीमा शुल्क और सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाएं।
Article Sources
1 sourceहालिया अध्ययनों से पता चला है कि जलवायु परिवर्तन के कारण तुर्काना झील के जलस्तर में गिरावट से इस क्षेत्र में भूकंप की गतिविधि बढ़ गई है।
- जब किसी झील का जलस्तर गिरता है, तो कम हुए जल भार के कारण भू-पर्पटी पर दबाव कम हो जाता है। इससे भ्रंशों (faults) में हलचल की संभावना बढ़ जाती है और भूकंप आने की आशंका में वृद्धि होने लगती है।
झील तुर्काना के बारे में
- यह विश्व की सबसे बड़ी मरुस्थलीय झील है और सबसे बड़ी क्षारीय झील भी है।
- स्थान: यह मुख्य रूप से केन्या में स्थित है, लेकिन इसका उत्तरी हिस्सा इथियोपिया तक फैला हुआ है।
- इसमें आने वाला 90% से अधिक जल ओमो नदी से आता है। यह नदी इथियोपिया में प्रवाहित होती है।
- तुर्काना झील राष्ट्रीय उद्यान स्थल को 1997 में विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इतिहास में अमेरिकी सरकार के सबसे लंबे शटडाउन को समाप्त करने के लिए एक स्टॉपगैप विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
गवर्नमेंट शटडाउन के बारे में
- अर्थ: यह तब होता है, जब शासन का विधायी अंग कार्यकारी अंग के संचालन को वित्त-पोषित और अधिकृत करने के लिए आवश्यक बजटीय या विनियोग विधेयकों (appropriations bills) को पारित नहीं कर पाता है।
- शटडाउन के प्रभाव: इसके परिणामस्वरूप, सरकार के कुछ या सभी कार्य बंद हो जाते हैं।
- यह आम तौर पर शासन की राष्ट्रपति प्रणाली की एक विशेषता है। इस प्रणाली में कार्यपालिका और विधायिका के बीच शक्तियों का सख्त पृथक्करण होता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में शासन की राष्ट्रपति प्रणाली अपनाई गई है।
- भारत जैसी संसदीय प्रणालियों में शटडाउन नहीं होते हैं। ऐसा इस कारण, क्योंकि यहां कार्यपालिका विधायिका से ही बनी होती है और उसका विश्वास प्राप्त करने पर ही निर्भर होती है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) ने नई दिल्ली में होने वाली कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) की बैठक के लिए बांग्लादेश को आमंत्रित किया।
कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव (CSC) के बारे में
- स्थापना: यह 2020 में स्थापित एक क्षेत्रीय सुरक्षा समूह है।
- उद्देश्य: सदस्य देशों की साझी चिंता वाले अंतर्राष्ट्रीय खतरों और चुनौतियों को संबोधित करके क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना।
- सदस्य: भारत, श्रीलंका, मॉरीशस, मालदीव, और हाल ही में शामिल हुआ बांग्लादेश।
- सेशेल्स एक पर्यवेक्षक राष्ट्र (observer nation) है।
- सहयोग के पांच स्तंभ: समुद्री सुरक्षा; आतंकवाद से निपटना; अंतर्राष्ट्रीय संगठित अपराध से लड़ना; साइबर सुरक्षा; तथा मानवीय सहायता।
गरुड़ अभ्यास फ्रांस में आयोजित किया जा रहा है।
गरुड़ अभ्यास के बारे में
- यह भारतीय वायु सेना और फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल के बीच एक द्विपक्षीय वायु युद्धाभ्यास है।
- 2025 का संस्करण फ्रांस के मोंट-दे-मारसन एयरबेस में आयोजित किया जा रहा है।