सॉवरेन AI का उदय, क्योंकि देश वैश्विक महाशक्तियों पर निर्भरता कम करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

In Summary

भारत जैसे देश रणनीतिक स्वायत्तता बढ़ाने, डेटा की सुरक्षा करने, संस्कृति को संरक्षित करने तथा एआई विकास और बुनियादी ढांचे में अमेरिका और चीन पर निर्भरता कम करने के लिए संप्रभु एआई का अनुसरण कर रहे हैं।

In Summary

जैसे-जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन AI प्रभुत्व के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, भारत सहित अन्य देश सुरक्षित व प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए सॉवरेन AI (संप्रभु AI) को अपना रहे हैं।

  • सॉवरेन AI का तात्पर्य एक राष्ट्र की अपनी स्वयं की अवसंरचना, डेटा और कार्यबल का उपयोग करके कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का सृजन करने की क्षमता से है।

देश सॉवरेन AI को क्यों अपना रहे हैं?

  • आर्थिक लाभ: AI से खरबों डॉलर के आर्थिक लाभांश और उत्पादकता संबंधी लाभ होने का अनुमान है। इससे वर्तमान में ग्लोबल नॉर्थ को तो फायदा हो रहा है, लेकिन ग्लोबल साउथ को हानि वहन करनी पड़ रही है।  
  • रणनीतिक स्वायत्तता: AI आर्थिक और सैन्य शक्ति का एक स्तंभ बनता जा रहा है। देश मूलभूत AI मॉडल्स और कंप्यूटिंग पावर के लिए अमेरिका या चीन पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं।
  • डेटा संप्रभुता: यह सुनिश्चित करना कि महत्वपूर्ण डेटा (नागरिकों, रक्षा, अवसंरचना, स्वास्थ्य सेवा आदि से संबंधित डेटा) राष्ट्रीय नियंत्रण में रहे और विदेशी तकनीकी दिग्गजों द्वारा संसाधित न हो। ChatGPT और Grok जैसे अमेरिकी मॉडलों पर निर्भरता।
  • सांस्कृतिक संरक्षण: संप्रभु बुनियादी मॉडल्स, जैसे कि लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) को स्थानीय डेटा-सेट्स (उदाहरण के लिए- बोलियां, सामाजिक प्रथाएं आदि) पर प्रशिक्षित किया जा सकता है। इससे समावेशिता को बढ़ावा दिया जा सकेगा और देशज भाषाओं को पुनर्जीवित किया जा सकेगा।

भारत के लिए क्या चुनौतियां हैं?

  • विदेशों पर निर्भरता: भारत प्रौद्योगिकी, घटकों और अवसंरचना के लिए विदेशों पर निर्भर है। उदाहरण के लिए- सिलिकॉन चिप्स।
  • वित्त-पोषण: बड़े AI सृजन प्रतिष्ठान स्थापित करने के लिए, प्रारंभिक चरण में निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रकों से भारी मात्रा में वित्त-पोषण की आवश्यकता होती है।
  • कुशल कार्यबल: भारत में उन्नत चिप्स निर्माण और AI-LLM के विकास के लिए आवश्यक उच्च कौशल युक्त कार्यबल की कमी है।

भारत की सॉवरेन AI पहल: भारतजेन (BharatGen)

  • परिचय: यह भारत का पहला संप्रभु, बहुभाषी और मल्टीमॉडल LLM है।
  • विकासकर्ता: विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा 2025 में राष्ट्रीय अंतर्विषयक साइबर भौतिक प्रणाली मिशन (NM-ICPS) के तहत विकसित किया गया है।
  • लक्ष्य: इसका लक्ष्य 22 भारतीय भाषाओं में भारत के लिए एक संपूर्ण AI स्टैक बनाना है, जो शासन, उद्योग, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल समावेशन जैसे क्षेत्रकों का समर्थन करने में सक्षम हो।
    • AI स्टैक में टेक्स्ट, स्पीच और डॉक्यूमेंट विज़न को एकीकृत किया जाएगा।  
  • प्रमुख उपयोगों में शामिल हैं:
    • कृषि साथी: यह किसानों के लिए एक आवाज-सक्षम (voice-enabled) व्हाट्सएप सलाहकार उपकरण है।
    • ई-विक्रएआई (e-VikrAI): यह एक ही छवि से उत्पाद विवरण उत्पन्न करता है। इससे लघु विक्रेताओं को अपनी डिजिटल उपस्थिति का विस्तार करने में सहायता मिलती है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet