रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने एक फुल-स्केल, एक्टिवली कूल्ड, लंबी अवधि वाले स्क्रैमजेट इंजन का सफल जमीनी परीक्षण किया है।
- सफलता: 'एक्टिवली कूल्ड स्क्रैमजेट फुल स्केल कंबस्टर' ने 12 मिनट से अधिक समय तक सफलतापूर्वक कार्य किया।
- महत्व: यह स्वदेशी 'हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल विकास कार्यक्रम' के लिए एक बुनियादी सफलता है।
स्क्रैमजेट इंजन के बारे में:
- पूरा नाम: सुपरसोनिक कंबशन रैमजेट।
- यह रैमजेट इंजन का एक उन्नत संस्करण है।
- रैमजेट: यह एक प्रकार का एयर-ब्रीदिंग जेट इंजन होता है। यह घूमने वाले कंप्रेसर के बिना दहन के लिए आने वाली वायु को संपीडित करने हेतु यान की आगे की गति का उपयोग करता है।
- यह रैमजेट इंजन का एक उन्नत संस्करण है।
- मुख्य विशेषताएं:
- असिस्टेड टेक ऑफ पर निर्भर: रैमजेट और स्क्रैमजेट दोनों ही शून्य वायु गति पर थ्रस्ट उत्पन्न नहीं कर सकते।
- दक्षता: पारंपरिक रॉकेट्स की तुलना में ये हल्के और अधिक ईंधन-कुशल होते हैं। इससे लंबी दूरी की मारक क्षमता प्राप्त होती है।
- भारत उन चुनिंदा देशों (संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन आदि) के समूह में शामिल हो गया है, जिन्होंने स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण किया है।
हाइपरसोनिक हथियारों के बारे में:
|