एक हालिया अध्ययन में जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट (GIP) के डेटा की तुलना मौजूदा वैश्विक डेटाबेस से की गई।
अध्ययन के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर:
- आनुवंशिक वैरिएंट्स: अध्ययन के दौरान 129 मिलियन से अधिक आनुवंशिक वैरिएंट्स की पहचान की गई।
- अंतर्विवाह (Endogamy): समुदायों के भीतर विवाह की परंपरा के कारण भारत में आनुवंशिक रूप से विशिष्ट और अलग-थलग समूह बने हैं।
- जनसंख्या गतिशीलता में अंतर:
- गैर-जनजातीय आबादी: इनमें अधिक आनुवंशिक मिश्रण और जनसंख्या वृद्धि दर्ज की गई है।
- जनजातीय आबादी: इनका प्रभावी जनसंख्या आकार कम होता है, इनमें आनुवंशिक बदलाव अधिक होता है और संस्थापक प्रभाव (Founder effect) मजबूत होता है। इसका अर्थ है कि लंबे समय तक अलग-थलग रहने के कारण विश्व में जो दुर्लभ जीन होते हैं, वे इन समुदायों में अपेक्षाकृत ज्यादा सामान्य हो सकते हैं।
जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट (GIP) के बारे में
- प्रारंभ: इसे 2020 में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) द्वारा प्रारंभ किया गया था।
- यह 'ह्यूमन जीनोम प्रोजेक्ट' (HGP) का भारतीय रूप है। ह्यूमन जीनोम प्रोजेक्ट मानव जीनोम की पहचान करने का एक वैश्विक प्रयास था जो 1990 से 2003 तक चला था।
- उद्देश्य: भारत की विविध जनसंख्या को दर्शाने वाला आनुवंशिक वैरिएंट्स का एक व्यापक डेटाबेस तैयार करना।
- नमूना आकार और विविधता: इस अध्ययन में 10,000 स्वस्थ और आपस में असंबंधित व्यक्तियों के नमूने लिए गए।
- ये लोग 83 अलग-अलग जनसंख्या समूहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही, ये भारत के चार प्रमुख भाषा-परिवारों को शामिल करते हैं: इंडो-यूरोपीय, द्रविड़, ऑस्ट्रो-एशियाटिक और तिब्बती-बर्मी।
- परियोजना का महत्व:
- स्वास्थ्य-देखभाल सेवा में सहायक: रोग के लिए उत्तरदायी जीन की सटीक पहचान से बीमारियों का पूर्वानुमान करना तथा शीघ्र जांच और उपचार संभव होगा। साथ ही, भारतीय जनसंख्या के अनुसार विशेष जांच-उपचार तकनीक विकसित होंगी (जैसे-अंतर्विवाह की वजह से रोग होने की आशंका के बारे में समझ)।
- पक्षपात को दूर करने में सहायक: वैश्विक अनुवांशिक डेटाबेस अभी अधिकतर यूरोपीय जनसंख्या पर आधारित हैं। जीनोम इंडिया परियोजना इस असंतुलन को कम करने में मदद करेगी।
- अनुसंधान और विकास (R&D) को बढ़ावा मिलेगी: यह परियोजना भारत और वैश्विक जीनोमिक अनुसंधान नवाचार प्रणाली को बढ़ावा देती है।
मुख्य अवधारणाएं:
|