महाराष्ट्र राज्य ने ‘महाराष्ट्र जेल और सुधारात्मक सेवा विधेयक, 2024’ पारित किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में जेलों और सुधारात्मक सेवाओं तथा कैदियों के विनियमन से संबंधित कानूनों को समेकित करना है।

  • यह मॉडल जेल अधिनियम, 2023 पर आधारित है।

मॉडल जेल अधिनियम, 2023 की मुख्य विशेषताओं पर एक नजर

  • विशिष्ट जेलें: कानून में उच्च सुरक्षा युक्त और खुली व अर्ध-खुली जेलों की स्थापना का प्रावधान किया गया है।
  • कानूनी सहायता और प्रोत्साहन: अच्छे आचरण के आधार पर पैरोल, फरलो व शीघ्र रिहाई का उपबंध किया गया है।
  • पुनर्वास: कानून में कैदियों को समाज में पुनः समेकित करने के लिए उनके व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • समावेशी जेल सुविधाएं: महिलाओं और ट्रांसजेंडर कैदियों आदि के लिए अलग सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। 

भारत में जेल व्यवस्था

  • जेल या 'उनमें हिरासत में रखे गए व्यक्ति' राज्य सूची (प्रविष्टि-4) का विषय है। 
  • भारत में जेल व्यवस्था 1894 के जेल अधिनियम और राज्य सरकारों के जेल मैनुअल द्वारा संचालित होती थी। हालांकि, अब मॉडल जेल अधिनियम, 2023 ने जेल अधिनियम 1894 का स्थान ले लिया है।

जेल सुधारों की आवश्यकता

  • औपनिवेशिक दौर का कानून: राममूर्ति बनाम कर्नाटक राज्य वाद,1996 में सुप्रीम कोर्ट ने जेल अधिनियम, 1894 को बदलने तथा नए जेल कानून बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया था।
  • जेलों में कैदियों की संख्या में वृद्धि: भारत के सुप्रीम कोर्ट की 2024 की जेल रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जेलों में 31 दिसंबर, 2022 तक कुल कैदियों की संख्या 5.73 लाख थी। 
    • इनमें से लगभग 75.8% विचाराधीन कैदी हैं। 
  • अमानवीय स्थितियां: छोटी और भीड़भाड़ वाली जेल, उचित स्वच्छता का अभाव और अपर्याप्त चिकित्सा देखभाल।

जेल सुधार हेतु किए गए अन्य उपाय

  • लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स की स्थापना का प्रावधान किया गया है।
  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग कैदियों के बुनियादी अधिकारों की रक्षा करता है। 
  • मॉडल जेल मैनुअल 2016 के तहत विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है। इनमें उन सुविधाओं का उल्लेख किया गया है, जो विचाराधीन कैदियों को प्रदान की जा सकती हैं।
  • जस्टिस कृष्णा अय्यर रिपोर्ट, 1987 में भारत में महिला कैदियों की स्थिति का अध्ययन किया गया।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet