सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 22 Jul 2025

    4 min read

    लेसोथो (राजधानी: मासेरू)

    भारत के विदेश राज्य मंत्री की यात्रा के दौरान भारत और लेसोथो द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।

    • भौगोलिक अवस्थिति: यह दक्षिण अफ्रीका से पूरी तरह घिरा हुआ एक स्थल-रुद्ध देश (Landlocked country) है।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • इसे "किंगडम इन दी स्काय" के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह दुनिया का एकमात्र देश है जो पूरी तरह से समुद्र तल से 1,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित है।
    • पर्वत: इस देश का दो-तिहाई हिस्सा पहाड़ियों से ढका हुआ है। 
    • सबसे ऊंची चोटी: थबाना नटलेनयना (3,482 मीटर)। 
    • महत्वपूर्ण पर्वत श्रेणियां :
      • ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत (पूर्वी सीमा पर),
      • मालोटी पर्वत (उत्तर से दक्षिण की ओर विस्तार)। 
    • सफेद सोना (White Gold): लेसोथो का प्रमुख प्राकृतिक संसाधन जल है, जिसे अक्सर 'सफेद सोना' कहा जाता है।
    • Tags :
    • मासेरू
    • लेसोथो
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features