IOR में भारत की रणनीति पर विदेश मामलों की संसदीय समिति ने रिपोर्ट जारी की | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

इस रिपोर्ट का शीर्षक है- ‘भारत की हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) रणनीति का मूल्यांकन’ इस रिपोर्ट को हाल ही में लोक सभा में प्रस्तुत किया गया है।  

हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) का महत्त्व

  • भू-सामरिक (Geostrategic) महत्त्व
    • भारत: 11,098.81 किमी लंबी समुद्री तटरेखा, लगभग 1,300 द्वीप और 24 लाख वर्ग किलोमीटर का अनन्य आर्थिक क्षेत्र (EEZ)।
  • वैश्विक: यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है। इसमें 35 तटीय देश हैं और यहां विश्व की एक-तिहाई जनसंख्या निवास करती है।
  • आर्थिक महत्त्व
    • भारत: भारत का 90% व्यापार और अधिकांश तेल आयात IOR के रास्ते होता है।
    • वैश्विक: विश्व का 50% कंटेनर ट्रैफिक, 1/3 बल्क कार्गो और 2/3 तेल की आपूर्ति IOR से होकर गुजरता/ गुजरती है।
  • पर्यावरणीय: यह विश्व का सबसे गर्म महासागर है। इसलिए, यह पर्यावरण की दृष्टि से सक्रिय और जैविक रूप से समृद्ध क्षेत्र है।

इस क्षेत्र के समक्ष प्रमुख चुनौतियां

  • भू-राजनीतिक: बंदरगाह/ अवसंरचना में निवेश (जैसे BRI, “स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स” आदि), जिबूती में सैन्य अड्डा, और पाकिस्तान के साथ मजबूत संबंधों के जरिए हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी।
  • समुद्री सुरक्षा: समुद्री डकैती; आतंकवाद; अवैध, असूचित और अविनियमित (IUU) मत्स्यन; दुर्व्यापार; मादक पदार्थों की तस्करी आदि।
  • अवसंरचना की कमी: लघु द्वीपीय और तटीय देशों की सीमित क्षमता।

मुख्य सिफारिशें

  • SAGAR को MAHASAGAR में अपग्रेड करना: इसमें स्थिरता, व्यापार और पारस्परिक सुरक्षा पर जोर दिया जाना चाहिए। 
    • SAGAR: क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास। 
    • MAHASAGAR: क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति। 
  • बहुपक्षीय सहयोग को गहरा करना: सुरक्षा एवं आर्थिक एकीकरण के लिए क्वाड, IORA और बिम्सटेक (BIMSTEC) का लाभ उठाना चाहिए।
  • प्रवासी भारतीयों से जुड़ाव और सांस्कृतिक कूटनीति को बढ़ावा देने पर जोर देना चाहिए। 
  • नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था को प्रोत्साहित करना: हिंद-प्रशांत क्षेत्र के गवर्नेंस में संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून अभिसमय (UNCLOS) और आसियान की केंद्रीय भूमिका का समर्थन करना चाहिए।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet