सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 14 Aug 2025

    1 min read

    ईस्टर द्वीप (राजधानी: हंगा रोआ)

    एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन की वजह से समुद्री जल के बढ़ते स्तर से 2080 तक ईस्टर द्वीप का तटीय क्षेत्र पानी में डूब सकता है। इस वजह से मोई और कई पुरातात्विक धरोहर समाप्त हो सकते हैं।  

    Map showing location Easter Island

    भौगोलिक अवस्थिति

    • यह दक्षिणपूर्वी प्रशांत महासागर में स्थित सबसे पूर्वी पोलिनेशियाई द्वीप है। यह मुख्य भूमि चिली के पश्चिम मेंर पिटकेर्न द्वीप के पूर्व में स्थित है।
    • राजनीतिक स्थिति: यह चिली का एक विशेष क्षेत्र है।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • ज्वालामुखी: यह एक लघु, त्रिकोणीय ज्वालामुखी द्वीप है। इसका निर्माण तीन विलुप्त ज्वालामुखियों से हुआ है। 
    • जलवायु: यहाँ उपोष्णकटिबंधीय समुद्री जलवायु प्राप्त होती है, जहाँ सर्दियाँ सामान्य और ग्रीष्म ऋतु अधिक गर्म होती हैं।
    • वैश्विक मान्यता: रापा नुई राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।
    • Tags :
    • Hanga Roa
    • Easter Island
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features