सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 21 Aug 2025

    1 min read

    वियतनाम (राजधानी: हनोई)

    Map showing location of Vietnam

    भारत और वियतनाम के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए हाल ही में छठी उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • यह दक्षिण पूर्व एशिया की मुख्यभूमि में अवस्थित है।
    • सीमावर्ती देश: इसके उत्तर में चीन तथा पश्चिम में लाओस और कंबोडिया हैं।
    • सीमावर्ती जल निकाय: थाईलैंड की खाड़ी और दक्षिण चीन सागर।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • नदियां: रेड और मेकांग;
    • पर्वत: अन्नामी पर्वत श्रेणी;
    • यहां की हांग सोन डूंग गुफा को विश्व का सबसे बड़ा ज्ञात गुफा मार्ग माना जाता है।
    • यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हा लोंग बे (3,000 से अधिक द्वीप)- विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल है।  
    • Tags :
    • Vietnam
    • Hanoi
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features