सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 04 Sep 2025

    1 min read

    जर्मनी (राजधानी: बर्लिन)

    प्रधान मंत्री ने नई दिल्ली में जर्मनी के विदेश मंत्री से मुलाकात की।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • जर्मनी यूरोप के सबसे बड़े देशों में से एक है।
    • सीमावर्ती देश: इसके उत्तर में डेनमार्क; पूर्व में पोलैंड और चेक गणराज्य; दक्षिण में ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड; और पश्चिम में फ्रांस, लग्जमबर्ग, बेल्जियम और नीदरलैंड हैं।
    • सीमावर्ती जल निकाय: इसके उत्तर-पूर्व में बाल्टिक सागर और उत्तर-पश्चिम में उत्तरी सागर (नॉर्थ-सी) है। ये दोनों कील नहर से जुड़े हुए हैं।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • महत्वपूर्ण नदियाँ: राइन (सबसे लंबी नदी), एल्बे, डेन्यूब।
    • जलवायु: शीतोष्ण, हल्की सर्दियाँ और गर्म ग्रीष्मकाल; वर्ष भर वर्षा होती है।
    • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: आल्प्स और बवेरियन हाइलैंड्स।
    • लेक कॉन्स्टेंस: ताजा जल की सबसे बड़ी झील।
    • Tags :
    • Germany
    • Berlin
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features