सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों (AWCs) को स्कूलों के साथ स्थापित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

ये दिशा-निर्देश शिक्षा मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मिलकर जारी किए हैं, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विज़न के अनुरूप हैं।

  • NEP 2020 में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE) को सीखने का आधार माना गया है। इसमें 5+3+3+4 संरचना के तहत 3 साल की प्री-स्कूल शिक्षा को शामिल किया गया है।

आंगनवाड़ी केंद्रों को स्कूलों के साथ स्थापित करने के उद्देश्य

  • प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की आंगनवाड़ी केंद्रों से कक्षा 1 तक स्कूल तैयारी और सुचारू स्थानांतरण सुनिश्चित करना।
  • अवसंरचना का बेहतर उपयोग करना, स्कूल तैयारियों को बढ़ाना और शिक्षा व पोषण क्षेत्रों के बीच तालमेल मजबूत करना।
  • सीखने और विकासात्मक परिणामों को बेहतर बनाना। 

वर्तमान स्थिति

  • 14 लाख से अधिक आंगनवाड़ी केंद्र हैं और 9.16 लाख स्कूलों में ग्रेड 1 की कक्षाएं हैं, जिनमें से 2.9 लाख आंगनवाड़ी केंद्र पहले से ही इन स्कूलों के साथ स्थापित हैं।

प्रमुख सिफारिशें

  • दूरी: शहरी क्षेत्रों में आंगनवाड़ी के साथ स्थापित स्कूलों की आंगनवाड़ी से दूरी 500 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए और ग्रामीण क्षेत्रों में 1 किमी से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • प्राथमिकता: उन आंगनवाड़ी केंद्रों को सह-स्थापित करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जहां अधिकांश बच्चे हाशिए पर रहने वाले समूहों (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, जनजातीय क्षेत्र और प्रवासी परिवार) से संबंधित हैं।
  • कक्षा की उपलब्धता: सह-स्थापना उन स्कूलों के साथ प्राथमिकता से की जानी चाहिए, जिनमें कक्षा 1 है, लेकिन पहले से कोई बालवाटिका/ प्री-प्राइमरी कक्षा नहीं है।
  • अलग प्रवेश द्वार: स्कूलों के साथ स्थापित आंगनवाड़ी केंद्रों में अलग प्रवेश और निकास द्वार होने चाहिए।

प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE) के लिए पहलें

  • आंगनवाड़ी सेवाएं: ये मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के तहत लागू की गई हैं।
    • ये 6 सेवाओं का एक व्यापक पैकेज प्रदान करती है: पूरक पोषण, प्री-स्कूल गैर-औपचारिक शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, और रेफरल सेवाएं।
  • सरकारी स्कूलों में प्री-स्कूल शिक्षा सुविधाएं: समग्र शिक्षा के लिए निर्मित फ्रेमवर्क में स्कूलों में प्री-स्कूल कक्षाओं को जोड़ने और स्कूल परिसर के भीतर स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों (AWCs) को मजबूत करने का बजटीय प्रावधान किया गया है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet