राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने 'एक्सीडेंटल डेथ्स एंड सुसाइड्स इन इंडिया 2023' रिपोर्ट जारी की | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने 'एक्सीडेंटल डेथ्स एंड सुसाइड्स इन इंडिया 2023' रिपोर्ट जारी की

    Posted 01 Oct 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    2023 में भारत में आत्महत्या के मामलों में मामूली वृद्धि के बावजूद, आत्महत्या की दर में कमी आई है, केंद्रीय योजनाओं से रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य समर्थन पहलें जारी हैं।

    रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर:

    • आत्महत्या के मामलों में वृद्धि: 2023 में दर्ज आत्महत्या के कुल मामलों में 2022 की तुलना में 0.3% की वृद्धि हुई है।
      • हालांकि, आत्महत्या की दर में 2022 की तुलना में 2023 में 0.8% की कमी आई है।
    • आत्महत्या-दर वाले शीर्ष राज्य/केंद्र शासित प्रदेश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सबसे अधिक आत्महत्या-दर दर्ज की गई। इसके बाद क्रमशः सिक्किम और केरल का स्थान हैं।
      • शहरों में आत्महत्या की दर अखिल भारतीय आत्महत्या दर की तुलना में अधिक है।
    • कुल आत्महत्याओं में सर्वाधिक प्रतिशत हिस्सेदारी वाले राज्य: 2023 में देश में आत्महत्या के कुल मामलों में सर्वाधिक प्रतिशत हिस्सेदारी महाराष्ट्र की है। इसके बाद क्रमशः तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और  पश्चिम बंगाल की हिस्सेदारी है।
    • आत्महत्या के कुल मामलों में पुरुष : महिला अनुपात: 72.8 : 27.2
    • आत्महत्या के प्रमुख कारण: 
      • पारिवारिक समस्याएं (31.9%, विवाह संबंधी समस्याओं के अलावा),
      • बीमारी (19.0%), 
      • नशीली दवाओं का सेवन/ शराब की लत (7.0%),
      • विवाह संबंधी मुद्दे (5.3%),
      • प्रेम संबंध (4.7%),
      • दिवालियापन या कर्ज (3.8%),
      • बेरोजगारी (1.8%),
      • परीक्षा में असफलता (1.4%)
    • किसान आत्महत्या: कुल 10,786 किसानों ने आत्महत्या की जो देश में दर्ज आत्महत्या के कुल मामलों का 6.3% हैं।
      • किसान/काश्तकार/कृषि मजदूर द्वारा आत्महत्या का एक भी मामला दर्ज नहीं करने वाले राज्य: पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गोवा।

    आत्महत्या को रोकने के लिए शुरू की गई पहलें 

    • आत्महत्या निवारण के लिए राष्ट्रीय रणनीति (2022): इसका उद्देश्य 2030 तक आत्महत्या मृत्यु दर को 10% कम करना है।
    • टेली-मानस/Tele-MANAS (टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड नेटवर्किंग अक्रॉस स्टेट्स-): यह 24/7 आधार पर  निःशुल्क टेली-मानसिक स्वास्थ्य-देखभाल सहायता प्रदान करता है।
    • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (NMHP): इसका उद्देश्य सुलभ और विकेन्द्रीकृत मानसिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है।
    • मनोदर्पण: यह  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक परियोजना है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और परिवारों के मानसिक स्वास्थ्य और सेहतमंदी के लिए मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करना है।
    • Tags :
    • Suicides
    • Suicides Report in India
    • Accidental Deaths & Suicides in India 2023 Report
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features