22वां आसियान (ASEAN)-भारत शिखर सम्मेलन मलेशिया में आयोजित किया गया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    22वां आसियान (ASEAN)-भारत शिखर सम्मेलन मलेशिया में आयोजित किया गया

    Posted 27 Oct 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    शिखर सम्मेलन ने आसियान के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया, तथा सतत पर्यटन, समुद्री सहयोग और व्यापार पर जोर दिया, साथ ही आसियान की केन्द्रीयता और क्षेत्रीय विकास पहलों का समर्थन किया।

    भारत और आसियान ने 2022 में अपने संबंधों को "रणनीतिक साझेदारी" से बढ़ाकर "व्यापक रणनीतिक साझेदारी” के स्तर पर पहुंचाया था।

    22वें शिखर सम्मेलन के मुख्य परिणाम

    • इस अवसर पर आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी (2026-2030) को लागू करने के लिए आसियान-भारत कार्य योजना का समर्थन किया गया।  
    • सतत पर्यटन पर आसियान-भारत नेताओं के संयुक्त वक्तव्य को अपनाया गया।
    • दोनों पक्षों ने 2026 को "आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष" नामित किया। 
    • नालंदा विश्वविद्यालय में दक्षिण पूर्व एशियाई अध्ययन केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
    • गुजरात के लोथल में “पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन समुद्री विरासत महोत्सव” आयोजित करने की घोषणा की गई। 

    भारत के लिए आसियान का महत्त्व

    • आसियान केंद्रीयता को समर्थन: भारत आसियान देशों को अपनी हिंद-प्रशांत रणनीति और एक्ट ईस्ट नीति के केंद्र में रखता है।
    • व्यापार: आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता (AITGA) व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 2009 में हस्ताक्षरित एक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है।
      • दोनों पक्षों के बीच 2024-25 में लगभग 123 बिलियन अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था।  
    • चीन को प्रतिसंतुलित करना: आसियान-भारत समुद्री सहयोग पर संयुक्त वक्तव्य (2023) में दक्षिण चीन सागर में अंतर्राष्ट्रीय कानून के पालन की बात दोहराई गई है।
    • भारत के पूर्वोत्तर का विकास: आसियान देश भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के सबसे करीब हैं। कलादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट जैसे कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट इसी क्षेत्र से होकर गुजरते हैं।
    • बहुपक्षवाद: आसियान फ्रेमवर्क बहुपक्षवाद के महत्त्व को उजागर करता है, जो भारतीय विदेश नीति का एक आवश्यक घटक है।

    तिमोर-लेस्ते आसियान का 11वां सदस्य बना

    दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संघ (आसियान/ ASEAN) के बारे में 

    • स्थापना: इसकी स्थापना 1967 में बैंकॉक (थाईलैंड) में आसियान घोषणा-पत्र (बैंकॉक घोषणा-पत्र) पर हस्ताक्षर के साथ हुई थी।
    • अन्य 10 सदस्य: ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम।
    • Tags :
    • Association of Southeast Asian Nations (ASEAN)
    • Comprehensive Strategic Partnership (CSP)
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features