एकम एआई और संभव (Ekam AI and SAMBHAV) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

भारतीय थल सेना ने विजय दिवस के हिस्से के रूप में एकम एआई और संभव का प्रदर्शन किया।

एकम एआई के बारे में:

  • यह एक पूरी तरह से स्वदेशी और सुरक्षित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) प्लेटफॉर्म है। इसे संवेदनशील परिचालन परिवेश के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • यह मंच उपयोगकर्ताओं को विदेशी सॉफ्टवेयर या बाहरी क्लाउड प्रणालियों पर निर्भर हुए बिना सूचना के विश्लेषण, दस्तावेज प्रबंधन और निर्णय-निर्माण में प्रभावी सहायता प्रदान करता है।

संभव (SAMBHAV) के बारे में:

  • यह एक पोर्टेबल संचार प्रणाली है। यह उपग्रह समर्थन का उपयोग करके मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करती है।
  • इस प्रणाली को दूरदराज या आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्रता से तैनात किया जा सकता है। इससे सैनिकों और नागरिकों दोनों के लिए संचार में सुधार होगा।

संयुक्त राष्ट्र सभ्यताओं का गठबंधन (UNAOC) विभाजनों को समाप्त करने के दो दशक पूरे कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र सभ्यताओं का गठबंधन (UNAOC) के बारे में:

  • सचिवालय: न्यूयॉर्क।
  • उत्पत्ति: तुर्किये गणराज्य और स्पेन द्वारा 2005 में एक साथ शुरू किया गया था।
  • उद्देश्य: ध्रुवीकरण एवं संघर्ष को कम करने के लिए विभिन्न राष्ट्रों और समुदायों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बेहतर बनाने हेतु राज्यों, अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय संगठनों, नागरिक समाज समूहों आदि सहित भागीदारों के एक वैश्विक नेटवर्क को बनाए रखना।

भारत व जॉर्डन ने क्रमश: एलोरा और पेट्रा गुफाओं के बीच एक ट्विनिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए।

  • ये गुफाएं यूनेस्को विश्व विरासत स्थल हैं तथा अपनी शैलकृत स्थापत्यकला (Rock-cut architecture) के लिए प्रसिद्ध हैं। 

एलोरा गुफाओं के बारे में:

  • स्थान: एलागंगा नदी के निकट चरणांद्री पहाड़ियां (महाराष्ट्र)।
  • उत्पत्ति: मुख्य रूप से राष्ट्रकूट और यादव राजवंश द्वारा 600-1000 ईस्वी के बीच उत्कीर्ण की गई थीं।
  • स्थापत्यकला: ये गुफाएं बेसाल्ट चट्टानों को ऊपर से नीचे तक काटकर बनाई गई हैं।  
  • धर्म: हिंदू, बौद्ध और जैन स्मारक उत्कीर्ण हैं, जो धार्मिक सहिष्णुता को दर्शाते हैं।
    • इनमें इन तीनों धर्मों से संबंधित भित्ति चित्र भी हैं।

पेट्रा गुफाओं के बारे में:

  • पेट्रा को "रोज़ सिटी” (गुलाब शहर) के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इस कारण, क्योंकि यह अपनी गुलाबी बलुआ पत्थर की चट्टानों के लिए प्रसिद्ध है। यह लगभग चौथी शताब्दी ईसा पूर्व से स्थापित हुए नबातायन या नबाती साम्राज्य की राजधानी थी।
  • यह आधी निर्मित और आधी चट्टान में तराशी गई है। यह दर्रों और घाटियों से युक्त पहाड़ों से घिरी हुई है।

भारतीय नौसेना के उप प्रमुख, मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और मालदीव के बीच आयोजित संयुक्त द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'एकता 2025' के समापन समारोह में भाग लेना है।

अभ्यास एकता 2025 के बारे में:

  • इस अभ्यास की शुरुआत 2017 में हुई थी। यह भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के बीच आयोजित होने वाला एक वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है।
  • इस अभ्यास के 8वें संस्करण में अंतर्संचालनीयता और परिचालनात्मक समन्वय को बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक पेशेवर अंतर्क्रियाएं देखी गई।

हाल ही में, राज गोयल ने मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) का पदभार ग्रहण किया। 

केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के बारे में:

  • उत्पत्ति: यह सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत एक सांविधिक निकाय है।
  • संरचना: एक मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) द्वारा नेतृत्व किया जाता है। इसमें अधिकतम 10 सूचना आयुक्त (ICs) हो सकते हैं।
  • कार्य: सूचना का अधिकार अधिनियम आदि के संबंध में किसी भी नागरिक से शिकायतों को प्राप्त करना और उनकी जांच करना।
  • नियुक्ति: CIC और ICs की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक समिति की सिफारिश पर की जाती है। इस समिति में निम्नलिखित शामिल होते हैं:
    • प्रधान मंत्री (अध्यक्ष);
    • लोक सभा में विपक्ष का नेता; तथा 
    • प्रधान मंत्री द्वारा नामित एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री।
  • सूचना का अधिकार (संशोधन) अधिनियम, 2019: CIC और ICs की पदावधि, वेतन, भत्ते एवं सेवा की अन्य शर्तें केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की जाएंगी।

ऊर्जा संरक्षण और दक्षता के प्रयासों के लिए ग्रुप 1 श्रेणी में कर्नाटक को, ग्रुप 2 में आंध्र प्रदेश को, ग्रुप 3 में केरल को, ग्रुप 4 में असम और ग्रुप 5 में चंडीगढ़ ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (NECA), 2025 में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (NECA) के बारे में:

  • यह पुरस्कार विद्युत मंत्रालय के तहत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) प्रदान करता है। यह ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट उपलब्धियों को पहचानने के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।
  • यह पुरस्कार राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक (SEEI) के आधार पर प्रदान किया जाता है। 
    • SEEI ऊर्जा दक्ष अर्थवव्यस्था के लिए गठबंधन  (AEEE) के सहयोग से विकसित एक व्यापक राष्ट्रीय आकलन फ्रेमवर्क है। इसे BEE ने विकसित किया है। 
    • यह सूचकांक राज्यों और संघ राज्यक्षेत्रों में ऊर्जा दक्षता पहलों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए “मांग आधारित क्षेत्रकों” का उपयोग करता है।  
      • ये क्षेत्रक हैं- भवन, उद्योग, नगरपालिका सेवाएं, परिवहन आदि। 

भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नाइट्रोफ्यूरान्स अवशेषों की उपस्थिति के परीक्षण के लिए अंडों के नमूने एकत्र करने हेतु अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिया।

नाइट्रोफ्यूरान्स के बारे में:

  • नाइट्रोफ्यूरान्स ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक दवाओं का एक वर्ग है। उदाहरण के लिए- फ़्यूराज़ोलिडोन, नाइट्रोफ़्यूराज़ोन आदि।
  • इनका उपयोग आमतौर पर पशु चिकित्सा दवाओं के रूप में जीवाणुरोधी और सूजन-रोधी उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
  • हालांकि, भारत में खाद्य-उत्पादक जानवरों में उपयोग के लिए इन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  • चिंताएं: ये जीनविषाक्त, उत्परिवर्तनकारी और कैंसरकारी होते हैं। इनके अवशेष भोजन के पकने के बाद भी बने रह सकते हैं।

सिक्किम में चो ला और डोक ला दर्रों को भारत रणभूमि दर्शन पहल के तहत रणभूमि पर्यटन के लिए खोला गया है।

  • भारत रणभूमि दर्शन नागरिकों को ऐतिहासिक युद्ध क्षेत्रों और सैन्य महत्त्व के स्थलों पर जाने की सुविधा देने के लिए भारतीय थल सेना और पर्यटन मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।

दर्रों के बारे में:

  • चो ला दर्रा:
    • अवस्थिति: यह पूर्वी हिमालय की चोला रेंज में स्थित है। यह समुद्र तल से 17,782 फीट ऊपर है।
      • नाथू ला और जेलेप ला दर्रे भी चोला रेंज में स्थित हैं।
    • यह दर्रा सिक्किम और चुम्बी घाटी को जोड़ता है।
    • यहां 1967 में भारत-चीन के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था।
  • डोका ला (डोकलाम) दर्रा:
    • अवस्थिति: यह पूर्वी सिक्किम में डोकलाम पठार के किनारे पर भारत, भूटान और चीन के त्रि-संगम के निकट स्थित है। 
    • यह 2017 में भारत और चीन के बीच सीमा गतिरोध (border standoff) का स्थल था।

भारत ने ध्रुव64/DHRUV64 माइक्रोप्रोसेसर लॉन्च किया।

ध्रुव64/DHRUV64 के बारे में:

  • यह भारत का पूरी तरह से स्वदेशी पहला 1.0 गीगाहर्ट्ज (GHz), 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर है।
    • माइक्रोप्रोसेसर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे मोबाइल, कंप्यूटर आदि के मस्तिष्क होते हैं।
  • विकासकर्ता: माइक्रोप्रोसेसर विकास कार्यक्रम (MDP) के तहत सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) द्वारा।
  • भारत द्वारा विकसित अन्य माइक्रोप्रोसेसर: शक्ति/SHAKTI (2018, IIT मद्रास), अजीत/AJIT (2018, IIT बॉम्बे), विक्रम/VIKRAM (2025, ISRO–SCL), और तेजस64/THEJAS64 (2025, C-DAC)।
    • अगली पीढ़ी के धनुष (Dhanush) और धनुष+ (Dhanush+) प्रोसेसर विकास के अधीन हैं।
  • महत्त्व: भारत वैश्विक स्तर पर निर्मित होने वाले सभी माइक्रोप्रोसेसर का लगभग 20% उपभोग करता है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet