सरकार ने "मिशन स्नेहजोरी, असम मूगा सिल्क USP" का शुभारंभ किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • मिशन सेनेहजोरी का लक्ष्य 2028 तक असम के मूगा रेशम क्षेत्र को एक उच्च-मूल्य वाले लक्जरी वस्त्र पारिस्थितिकी तंत्र में परिवर्तित करना है।
  • मुगा रेशम, जो दुनिया का एकमात्र प्राकृतिक रूप से सुनहरा रेशम है, जीआई-टैग प्राप्त है और इसका 90% उत्पादन असम में एंथेरिया असमेंसिस रेशम कीट से होता है।
  •  भारत शहतूत, उष्णकटिबंधीय टसर, शीतोष्ण टसर और एरी रेशम सहित सभी पांच प्रमुख प्राकृतिक रेशम किस्मों का उत्पादन करता है।

In Summary

इस मिशन में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (MDoNER) के तहत क्लस्टर-आधारित दृष्टिकोण अपनाकर मूगा रेशम (Muga Silk) की पूरी मूल्य श्रृंखला को सुदृढ़ करने की योजना बनाई गई है।  

  • यह मिशन असम सरकारकेंद्रीय रेशम बोर्ड तथा अन्य संबंधित हितधारकों के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

मिशन स्नेहजोरी के बारे में:

  • उद्देश्य: असम के विशिष्ट मूगा रेशम क्षेत्रक को होस्ट-पौधों की खेती, रेशमकीट बीज उत्पादन, रीलिंग, बुनाई, ब्रांडिंग, निर्यात संवर्धन, डिजिटल ट्रेसेब्लिटी और पर्यटन के माध्यम से उच्च-मूल्य वाली लग्जरी वस्त्र प्रणाली में बदलना।
  • 2028 तक के लक्ष्य:आधुनिक मूगा रीलिंग इकाइयों और एक मूगा स्पन मिल की स्थापना, 30 किसान उत्पादक संगठनों (FPO) का गठन, आदि।

मूगा रेशम के बारे में:

  • यह रेशम की 5 प्रमुख प्राकृतिक किस्मों में से एक है। भारत इन पांचों किस्मों का उत्पादन करता है।
    • रेशम (सिल्क) एक प्राकृतिक प्रोटीन फाइबर है। यह रेशम के कीड़ों, मुख्य रूप से बॉम्बिक्स मोरी प्रजाति द्वारा उत्पादित होता है।
  • विशिष्ट पहचान: मूगा रेशम विश्व का एकमात्र प्राकृतिक सुनहरा रेशम है। यह भारत का पहला GI-टैग प्राप्त रेशम (2007) है।
  • उत्पादन: असम में विश्व के 90 प्रतिशत मूगा रेशम का उत्पादन होता है।
  • रेशम का कीड़ा: यह अर्ध-पालतू 'मल्टीवोल्टाइन' रेशम कीट, एंथेरिया असमेंसिस से प्राप्त होता है।
    • ये कीड़ें सोम और सोआलू पौधों की सुगंधित पत्तियों को खाते है और इन्हें टसर रेशम के कीड़ों की तरह ही पेड़ों पर पाला जाता है। 

रेशम के अन्य प्रकार:

  • शहतूत (Mulberry) (भारत में कुल रेशम उत्पादन में लगभग 92% हिस्सेदारी): मुख्य रूप से कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश आदि में उत्पादित।
  • उष्णकटिबंधीय तसर (कोसा): यह उष्णकटिबंधीय रेशम किस्म है; यह तांबे के रंग का, मोटा रेशम है। यह एंथेरिया मायलिट्टा रेशम कीट द्वारा उत्पन्न होता है जो मुख्य रूप से आसन और अर्जुन वृक्ष की पत्तियों पर पनपते हैं।
  • समशीतोष्ण तसर/ओक तसर: इसका उत्पादन कश्मीर से मणिपुर तक की विस्तृत उप-हिमालयी पट्टी में किया जाता है।
  • एरी (Eri): इसे एंडी या अरंडी रेशम भी कहा जाता है। इसका उत्पादन पालतू रेशम कीट फिलोसामिया रिसिनी (Philosamia ricini) से किया जाता है, जो मुख्य रूप से अरंडी की पत्तियों को खाता है।
    • पूर्वोत्तर हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम लिमिटेड (NEHHDC) ने एरी रेशम के लिए जर्मनी से 'ओको-टेक्स' (Oeko-Tex) प्रमाणन प्राप्त किया है, जिससे एरी रेशम की विपणन क्षमता और निर्यात को बढ़ावा मिल रहा है।
      • ओको-टेक्स वैश्विक वस्त्र प्रमाणन प्रणाली है। यह वस्त्र उत्पादों में हानिकारक पदार्थों की जांच करती है और यह सुनिश्चित करती है कि अंतिम उत्पाद मानव उपयोग के लिए सुरक्षित हो।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

ओको-टेक्स (Oeko-Tex)

यह एक वैश्विक वस्त्र प्रमाणन प्रणाली है जो यह सुनिश्चित करती है कि वस्त्र उत्पादों में हानिकारक पदार्थों की जांच की गई हो और वे मानव उपयोग के लिए सुरक्षित हों। यह पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन विधियों को भी प्रोत्साहित करता है।

पूर्वोत्तर हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम लिमिटेड (NEHHDC)

यह पूर्वोत्तर क्षेत्र के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के विकास, विपणन और निर्यात को बढ़ावा देने वाली एक निगम है।

फिलोसामिया रिसिनी

यह वह रेशम कीट है जिससे एरी (एंडी/अरंडी) रेशम प्राप्त होता है। यह मुख्य रूप से अरंडी की पत्तियों को खाता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet