भौतिक वैज्ञानिकों ने पहली बार क्वांटम बिट्स का उपयोग करके 'पूर्ण यादृच्छिकता' प्राप्त की है।
- पूर्ण यादृच्छिकता का अर्थ है कि परिणामों का क्रम पूरी तरह से अप्रत्याशित हो, उसमें कोई निश्चित पैटर्न न हो, और प्रत्येक संभावित परिणाम के घटित होने की संभावना बिल्कुल समान हो।
नई खोज के बारे में
- यह पूर्णतः अप्रत्याशित यादृच्छिक संख्याएं उत्पन्न करने के लिए सुपरकंडक्टिंग क्यूबिट्स के बीच 'क्वांटम एंटेंगलमेंट' का उपयोग करता है।
- यह पारंपरिक यादृच्छिक संख्या जनरेटरों के विपरीत, छिपे हुए पूर्वाग्रहों और पैटर्नों को समाप्त करता है।
- उपयोग: सुरक्षित एन्क्रिप्शन, साइबर सुरक्षा, डिजिटल पहचान प्रणाली और ब्लॉकचेन तकनीक में।
31 मई 2026 को भारत सहित विश्वभर में दुर्लभ 'ब्लू माइक्रो मून' की परिघटना देखने को मिली।
ब्लू माइक्रोमून के बारे में
- ब्लू मून: इसका आशय एक ही कैलेंडर माह में दूसरी पूर्णिमा (फुल मून) से है। यह परिघटना आमतौर पर प्रत्येक 2-3 साल में घटित होती है।
- माइक्रोमून: यह परिघटना तब घटित होती है जब पूर्णिमा का चंद्रमा अपने 'अपोजी' (पृथ्वी से अपनी कक्षा में सबसे दूर स्थित बिंदु) पर होता है, जिससे वह सामान्य की तुलना में छोटा और कम चमकीला दिखाई देता है।
- ब्लू माइक्रो मून: यह ब्लू मून और माइक्रो मून की परिघटनाओं के एक साथ घटित होने को दर्शाता है। यह एक असाधारण और दुर्लभ खगोलीय परिघटना है।
- ब्लू मून नाम होने के बावजूद, चंद्रमा तब तक नीला नहीं दिखाई देता है जब तक कि असामान्य वायुमंडलीय दशाएं मौजूद न हों।
Article Sources
1 sourceशोधकर्ताओं ने एक लक्षित 'जीन-साइलेंसिंग नैनो मेडिसिन' विकसित की है जो स्तन कैंसर के ट्यूमर के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोक सकती है।
जीन साइलेंसिंग तकनीक के बारे में
- यह एक जैविक प्रक्रिया है जिसमें एक कोशिका मुख्यतः किसी विशिष्ट जीन के कार्यों को धीमा करती है या रोकती है।
- यह तंत्र DNA में अनुलेखित (एन्कोडेड) आनुवंशिक निर्देशों को अवरुद्ध करके कार्य करता है, जिससे संबंधित प्रोटीन का उत्पादन रुक जाता है।
- यह कोशिकाओं के कार्यों के विनियमन का एक प्राकृतिक रूप है, जिसका उपयोग जीव अपने आंतरिक कार्यों के प्रबंधन के लिए करते हैं।
नैनोमेडिसिन के बारे में
- यह चिकित्सा के क्षेत्र में नैनो टेक्नोलॉजी का उपयोग है। इसमें नैनोकणों (आमतौर पर 1-100 नैनोमीटर आकार के) का उपयोग किया जाता है।
- उपयोग: अधिक सटीकता के साथ बीमारियों का निदान, निगरानी, रोकथाम और उपचार करना, जिससे साइड-इफेक्ट्स को कम किया जा सके।
Article Sources
1 sourceकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने अनुसूचित भारतीय एयरलाइनों के लिए ATF (विमानन टरबाइन ईंधन) की कीमतों को स्थिर रखने हेतु मूल्य स्थिरीकरण कोष को मंजूरी दी है।
ATF मूल्य स्थिरीकरण कोष के बारे में
- कोष की राशि: 10,000 करोड़ रुपये तक।
- उद्देश्य: विश्व में ईंधन मूल्य में वृद्धि को देखते हुए ATF की कीमतों को स्थिर बनाए रखना।
- सहायता तंत्र: वैश्विक कीमतों में वृद्धि के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को ब्याज मुक्त अग्रिम दी जाएगी।
- अन्य: घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय संचालन के लिए निर्धारित ATF मूल्य व्यवस्था, OMCs को ATF आपूर्ति के विशेष अधिकार।
- अवधि: 36 महीने (वार्षिक समीक्षा के आधार पर)।
- ATF का महत्व: यह एयरलाइंस की परिचालन लागत का लगभग 40% हिस्सा होता है।
Article Sources
1 sourceविश्व पीटभूमि दिवस (2 जून) के अवसर पर, खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने पीटभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
पीटभूमि के बारे में
- ये जलसंतृप्त आर्द्रभूमि पारितंत्र हैं, जो आंशिक रूप से विघटित जैविक पदार्थ (पीट) से बनते हैं।
- इनमें बोग्स, फेन्स, मायर्स और दलदल (स्वैंप) शामिल हैं।
- महत्व:
- ये पृथ्वी के केवल 3-4% क्षेत्रफल पर विस्तृत हैं लेकिन वैश्विक मृदा कार्बन का लगभग 30% भंडारित करते हैं।
- कार्बन सिंक: विश्व के संपूर्ण वन बायोमास में जितना कार्बन भंडारित है, उसका दोगुना पीटभूमि में भंडारित है।
- ये जलवायु और जल प्रवाह को नियंत्रित करते हैं, बाढ़ और सूखे के खतरे को कम करते हैं, और जैव-विविधता को संरक्षित रखते हैं।
- पीटभूमि कम होने से बड़े पैमाने पर ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन होता है और पारिस्थितिकी-तंत्र सेवाओं में कमी आती है।
Article Sources
1 sourceआंध्र प्रदेश समुदाय प्रबंधित प्राकृतिक कृषि कार्यक्रम (APCNF) को वर्ष 2026 का फूड प्लेनेट पुरस्कार प्राप्त हुआ।
- आंध्र प्रदेश के कृषि विभाग के तहत रायथू साधिका संस्था द्वारा 2016 में प्रारंभ APCNF का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने में सहायता करना है।
फूड प्लेनेट प्राइज 2026 के बारे में
- फूड प्लेनेट पुरस्कार वैश्विक खाद्य प्रणालियों के रूपांतरण पर केंद्रित विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार है।
- प्रदान करने वाली संस्था: कर्ट बर्गफोर्स फाउंडेशन (स्वीडन)।
- उद्देश्य: खाद्य सुरक्षा, जलवायु अनुकूलन और जैव विविधता संरक्षण के लिए नवीन समाधानों को बढ़ावा देना।
- यह पुरस्कार विश्व स्तर पर व्यक्तियों, संस्थाओं, स्टार्टअप्स और नागरिक समाज संगठनों को प्रदान किया जाता है।
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल (flex-fuel) मोटरसाइकिल लॉन्च की और मारुति सुजुकी ने पहला फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन लॉन्च किया।
फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल्स (FFV) के बारे में
- FFVs में अपग्रेडेड आंतरिक दहन इंजन होते हैं जो E20 से E85 (85% इथेनॉल) तक के पेट्रोल-इथेनॉल मिश्रण पर भी संचालित हो सकते हैं।
- फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन को 77% तक कम कर सकती है और विदेशी मुद्रा में ₹1.44 लाख करोड़ की बचत कर सकती है।
- 2014-15 से लेकर अब तक, भारत के इथेनॉल सम्मिश्रण कार्यक्रम से विदेशी मुद्रा में ₹1.84 लाख करोड़ की बचत की गई, इससे 302 लाख मीट्रिक टन कच्चे तेल को प्रतिस्थापित किया गया, और CO₂ उत्सर्जन में 909 लाख मीट्रिक टन की कमी की गई।
Article Sources
1 sourceराष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने आधार वर्ष 2022-23 के साथ जिला घरेलू उत्पाद (DDP) के अनुमानों के संकलन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
जिला घरेलू उत्पाद (DDP) के बारे में
- जिला घरेलू उत्पाद (DDP) एक निश्चित अवधि के दौरान एक जिले में उत्पादित समग्र वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य को मापता है।
- यह सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का जिला-स्तरीय समकक्ष है।
- महत्व: जिलों के बीच आर्थिक प्रदर्शन की तुलना करने, पिछड़े क्षेत्रों की पहचान करने, स्थानीय विकास कार्यक्रमों की योजना बनाने और मानव विकास सूचकांक की गणना करने के लिए क्षेत्रीय मानव विकास का आकलन करने में उपयोगी है।
- घटक: इसमें सकल जिला घरेलू उत्पाद (GDDP), निवल जिला घरेलू उत्पाद (NDDP) और प्रति व्यक्ति आय के अनुमान शामिल हैं।
- दृष्टिकोण: आय के स्रोत और आय का उपार्जन।