केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के अनुसार भारत 2025 में सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर रहा | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • भारत ने 2025 में 37 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी, जो अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए कुल स्थापित सौर क्षमता 155 गीगावाट से अधिक हो गई।
  • भारत की कुल स्थापित विद्युत क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन का योगदान अब 51.93% है, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के मामले में देश वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर है।
  • सरकार की प्रमुख पहलों में पीएम सूर्य घर योजना, सौर पार्क विकास, स्वदेशी विनिर्माण के लिए एएलएमएम का जनादेश और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में नेतृत्व शामिल हैं।

In Summary

हालिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत ने वर्ष 2025 में 37 गीगावाट (GW) से अधिक की सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी। इस तरह वह संयुक्त राज्य अमेरिका (34 GW की क्षमता वृद्धि) से आगे निकल गया है।

  • भारत की कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता 155 गीगावाट को पार कर गई है।
  • दिसंबर 2025 तक, देश की कुल स्थापित विद्युत क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन का योगदान 51.93% हो गया।
  • 'नवीकरणीय ऊर्जा सांख्यिकी 2026' के अनुसार, चीन और अमेरिका के बाद भारत नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित क्षमता के मामले में विश्व में तीसरे स्थान पर है।  

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी पहलें

  • पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना: यह घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को बढ़ावा देने वाली एक प्रमुख सरकारी योजना है। इसके तहत अब तक 40 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हो चुके हैं।
  • अवसंरचना विकास: 55 सोलर पार्कों (40 गीगावाट क्षमता) को मंजूरी दी गई है। साथ ही, उपभोक्ताओं तक इनकी आपूर्ति के लिए बिजली उत्पादन स्थल से मुख्य ग्रिड तक 'हरित ऊर्जा गलियारा' का दूसरा चरण शुरू किया गया है।
  • सौर ऊर्जा उपकरणों का देश में विनिर्माण: सौर ऊर्जा उपकरणों के लिए 'ALMM' (मॉडल और विनिर्माताओं की अनुमोदित सूची) को लागू कर दिया गया है। इसके तहत सूची में शामिल उपकरणों की देश के विनिर्माताओं से ही खरीद अनिवार्य कर दी गई है।
  • विश्व को मार्गदर्शन: भारत 'अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन' (ISA) का नेतृत्व कर रहा है, ताकि विश्व भर में सौर ऊर्जा को तेजी से अपनाया जा सके।

सौर ऊर्जा का महत्व

  • स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में योगदान: सौर ऊर्जा स्थापित क्षमता में तीव्र वृद्धि के कारण भारत ने अपनी कुल विद्युत ऊर्जा क्षमता का 50% गैर जीवाश्म ईंधन स्रोतों से प्राप्त करने का लक्ष्य हासिल कर लिया। 
  • जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रतिबद्धता को पूरा करना: भारत ने पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते के तहत अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDCs) के लक्ष्यों को समय सीमा से पहले पूरा कर लिया है।
  • आर्थिक और सामाजिक विकास: सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि से घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिल रहा है, परिवारों का बिजली बिल कम हो रहा है, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।  
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDCs)

ये पेरिस समझौते के तहत देशों द्वारा जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए स्वैच्छिक रूप से निर्धारित उत्सर्जन कटौती लक्ष्य और अन्य कार्रवाई योजनाएं हैं। इन लक्ष्यों को समय-समय पर अपडेट और बढ़ाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA)

भारत और फ्रांस द्वारा 2015 में COP21 में शुरू की गई एक पहल। यह 100 से अधिक देशों को सौर ऊर्जा में निवेश जुटाने और सौर ऊर्जा को सस्ता बनाने के लिए एक मंच पर लाता है।

ALMM (Approved List of Models and Manufacturers)

A list maintained by the government specifying solar modules and manufacturers that meet quality and performance standards, intended to promote indigenous manufacturing.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet