प्रकृति के साथ सामंजस्य के लिए वैश्विक गठबंधन (World Coalition for Peace with Nature) | Current Affairs | Vision IAS
Monthly Magazine Logo

Table of Content

    प्रकृति के साथ सामंजस्य के लिए वैश्विक गठबंधन (World Coalition for Peace with Nature)

    Posted 26 Dec 2024

    Updated 31 Dec 2024

    6 min read

    सुर्ख़ियों में क्यों?

    संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता अभिसमय के COP16 में "प्रकृति के साथ सामंजस्य के लिए वैश्विक गठबंधन: जीवन के लिए आह्वान (World Coalition for Peace with Nature: A call for Life)" का शुभारंभ किया गया।

    इस गठबंधन के बारे में अन्य तथ्य

    • सदस्य: इस गठबंधन में मेक्सिको, स्वीडन, युगांडा और चिली सहित चार महाद्वीपों के देश शामिल हैं। हालांकि एशिया-प्रशांत क्षेत्र से कोई सदस्य इसमें शामिल नहीं है।
    • स्वरुप: यह एक स्वैच्छिक गठबंधन है और उन देशों के लिए खुला है जो प्रकृति के साथ मानवता के संबंध को बदलने के लिए निर्धारित सिद्धांतों के एक सेट पर सहमत हैं।
    • उद्देश्य:
      • पर्यावरणीय चुनौतियों का व्यापक पैमाने पर समाधान करने के लिए मानव और प्रकृति के बीच संबंधों में बदलाव लाना।
      • कुनमिंग-मॉन्ट्रियल ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क के अधिकार-आधारित दृष्टिकोण की पुष्टि करना।
      • प्रकृति की रक्षा तथा उसके संरक्षण एवं संधारणीय विकास हेतु धन जुटाना।
      • "समग्र सरकार" और "समग्र समाज" की भागीदारी से सामूहिक प्रयासों को प्रेरित करना, ताकि स्थानीय प्रयासों को मजबूत बनाकर प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित किया जा सके।
    • Tags :
    • COP16
    • प्रकृति के साथ सामंजस्य के लिए वैश्विक गठबंधन
    Download Current Article
    Subscribe for Premium Features