वन पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्बहाली (Forest Ecosystem Restoration) | Current Affairs | Vision IAS
Monthly Magazine Logo

Table of Content

    वन पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्बहाली (Forest Ecosystem Restoration)

    Posted 26 Dec 2024

    Updated 31 Dec 2024

    11 min read

    सुर्ख़ियों में क्यों?

    हाल ही में, जैव विविधता अभिसमय (CBD) के सचिवालय ने वन पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्बहाली पहल (Forest Ecosystem Restoration Initiative: FERI) के शुभारंभ की 10वीं वर्षगांठ मनाई। 

    वन पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्बहाली पहल (FERI) के बारे में 

    • यह सहयोग आधारित परियोजना है। इसे 2014 में दक्षिण कोरिया की कोरिया फॉरेस्ट सर्विस ने CBD के कार्यकारी सचिव के सहयोग से शुरू किया था। 
    • सौंपे गए कार्य: इसे जैव विविधता कन्वेंशन की पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्बहाली गतिविधियों तथा आईची जैव विविधता लक्ष्यों की प्राप्ति में सहयोग देने का कार्य सौंपा गया था। अब आईची लक्ष्य की जगह कुनमिंग-मॉन्ट्रियल ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क (KMGBF) ने ले ली है। इसलिए अब यह पहल KMGBF के कार्यान्वयन में विकासशील देशों को सीधे समर्थन देती है।
      • KMGBF ने 2030 तक हासिल किए जा सकने वाले 23 लक्ष्यों को निर्धारित किया है, ताकि जैव विविधता के नुकसान को रोका जा सके और उसे पुनर्बहाल किया जा सके। KMGBF ने 2022 में आईची जैव विविधता लक्ष्यों की जगह ली है। 
    • FERI द्वारा शुरू की गई अन्य पहलें:
      • पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्बहाली पर अल्पकालिक कार्य योजना (Short-Term Action Plan on Ecosystem Restoration: STAPER)
      • WePlan-फॉरेस्ट: यह उष्णकटिबंधीय वन पारिस्थितिकी-तंत्र की पुनर्बहाली के लिए निर्णय लेने में सहायता करने वाला एक प्लेटफॉर्म है।

    वन पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्बहाली के बारे में

    • इसमें निर्वनीकरण से प्रभावित वन भूमि पर पेड़ों को उगाना और वनों की स्थिति में सुधार करना, वृक्षों की देशज प्रजातियों की रोपाई करना, जंगली पौधों और जानवरों का संरक्षण करना तथा मृदा और जल स्रोतों की रक्षा करना शामिल हैं। ये सभी विशेषताएं वन पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा हैं।
    • वनों की पुनर्बहाली के लिए शुरू की गई प्रमुख वैश्विक पहलें: 
      • IUCN का वन संरक्षण कार्यक्रम: इसका उद्देश्य वनों का संधारणीय प्रबंधन करना है।
      • WWF का फॉरेस्ट फॉर लाइफ प्रोग्राम: इसका उद्देश्य जैव विविधता का संरक्षण करना है।
      • संयुक्त राष्ट्र का 'REDD+' फ्रेमवर्क: इसका उद्देश्य वनों के संधारणीय प्रबंधन और वन कार्बन स्टॉक का संरक्षण और संवर्द्धन करना है।
      • संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने वन एवं भू-परिदृश्य बहाली तंत्र (The Forest and Landscape Restoration Mechanism: FLRM) शरू किया है।

     

    • Tags :
    • KMGBF
    • REDD+
    • FERI
    • वन पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्बहाली
    Download Current Article
    Subscribe for Premium Features