भारत का रजिस्ट्रार जनरल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    साथ ही खबरों में

    Posted 10 Apr 2025

    35 min read

    भारत का रजिस्ट्रार जनरल

    भारत के रजिस्ट्रार जनरल ने जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं की सूचना देने में देरी को लेकर अस्पतालों को सचेत किया।

    भारत के रजिस्ट्रार जनरल (RGI) के बारे में

    • इसकी स्थापना 1949 में हुई थी और यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
    • जिम्मेदारियां:
      • आवासन एवं जनसंख्या की गणना: जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत।
      • नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS): जन्म और मृत्यु पंजीकरण (RBD) अधिनियम (1969) के तहत जन्म एवं मृत्यु का अनिवार्य पंजीकरण।
      • सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS): यह जन्म दर, मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर जैसे तथ्यों का महत्वपूर्ण स्रोत है।
      • राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR): इसे नागरिकता अधिनियम, 1955 के अंतर्गत बनाए गए नागरिकता नियम, 2003 में शामिल  प्रावधानों के तहत निर्मित किया गया है।
      • मातृभाषा सर्वेक्षण: चयनित मातृभाषाओं की भाषाई विशेषताओं का दस्तावेजीकरण करना।
    • Tags :
    • नागरिक पंजीकरण प्रणाली
    • भारत का रजिस्ट्रार जनरल
    • RGI

    विझिंजम (विड़िणम) पत्तन

    हाल ही में, दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाजों में से एक, MSC तुर्किये ने विझिंजम (विड़िणम) अंतर्राष्ट्रीय पत्तन पर डॉक किया है। यह भारत के पहले डीपवाटर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट की राह में एक बड़ी उपलब्धि है।

    विझिंजम  (विड़िणम) पत्तन के बारे में 

    • प्राधिकरण: विझिंजम (विड़िणम) इंटरनेशनल सीपोर्ट लिमिटेड (VISL), जो केरल सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।
    • स्थान: तिरुवनंतपुरम।
    • प्रकार: प्राकृतिक डीपवाटर मल्टीपर्पस सीपोर्ट। 
    • उद्देश्य: मल्टीपर्पस और ब्रेक बल्क कार्गो के अलावा कंटेनर ट्रांसशिपमेंट की सुविधा प्रदान करना।
    • परियोजना मॉडल: इसे डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण ("DBFOT") आधार पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) घटक के साथ लैंडलॉर्ड मॉडल के तहत विकसित किया गया है।
      • लैंडलॉर्ड मॉडल के तहत, निजी अभिकर्ता परिचालन संबंधी पहलुओं को देखते हैं, जबकि पत्तन प्राधिकरण विनियामक और लैंडलॉर्ड के रूप में कार्य करता है।
    • Tags :
    • विझिंजम (विड़िणम) पत्तन
    • डीपवाटर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट
    • कंटेनर ट्रांसशिपमेंट

    मालाबार ग्रे हॉर्नबिल

    केरल के शोधकर्ताओं को मालाबार ग्रे हॉर्नबिल के संरक्षण पर उनके प्रोजेक्ट के लिए कंजर्वेशन लीडरशिप प्रोग्राम (CLP) द्वारा फ्यूचर कंजर्वेशनिस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

    • CLP फौना एंड फ्लोरा इंटरनेशनल, बर्डलाइफ इंटरनेशनल और वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी की साझेदारी है।
    • यह पुरस्कार ऐसे होनहार युवा संरक्षणवादियों को समर्थन देता है, जिनके पास पांच साल से कम का पेशेवर अनुभव है। साथ ही, उन्हें प्रभावी परियोजनाओं का नेतृत्व करने के लिए वित्तीय सहायता एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी प्रदान करता है।

    मालाबार ग्रे हॉर्नबिल के बारे में

    • भारत के पश्चिमी घाट में पाई जाने वाली एक स्थानिक प्रजाति है।
    • यह समुद्र तट के निकट औसत समुद्र तल से लगभग 50 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है।
    • IUCN स्थिति: वल्नरेबल।
    • Tags :
    • मालाबार ग्रे हॉर्नबिल
    • कंजर्वेशन लीडरशिप प्रोग्राम

    मेसोस्केल कन्वेक्टिव सिस्टम

    मेसोस्केल कन्वेक्टिव सिस्टम्स (MCS) पर केंद्रित अध्ययन में पाया गया कि मृदा की नमी तीव्र तूफानों का पूर्वानुमान लगाने में मदद कर सकती है।

    मेसोस्केल कन्वेक्टिव सिस्टम्स (MCS) के बारे में

    • यह तड़ितझंझओं (Thunderstorms) का एक समूह है, जो एक प्रणाली के रूप में कार्य करता है। MCS पूरे राज्य में फैल सकता है और 12 घंटे से अधिक समय तक सक्रिय रह सकता है।
    • इनके कारण प्रायः तीव्र वर्षा होती है। इससे जीवन, पशुधन और अवसंरचना को व्यापक क्षति होती है।
    • MCS के हॉटस्पॉट: पश्चिमी और मध्य अफ्रीका, उत्तरी भारत, अर्जेंटीना, चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के ग्रेट प्लेन्स।
    • Tags :
    • मेसोस्केल कन्वेक्टिव सिस्टम
    • Thunderstorms

    अरावली पर्वतमाला

    राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने हरियाणा को निर्देश दिया कि वह अरावली पर्वतमाला में अवैध खनन पर रोक लगाए।  

    अरावली पर्वतमाला के बारे में

    • प्रकार: यह विश्व के सबसे पुराने मोड़दार पर्वतों में से एक है।
    • विस्तार: यह दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगभग 670 किमी तक फैली हुई है , जो दिल्ली के पास से शुरू होकर दक्षिणी हरियाणा और राजस्थान से गुजरती है तथा गुजरात में समाप्त होती है।
    • सबसे ऊंची चोटी: गुरु शिखर 1,722 मीटर ऊंची।
    • नदियां: बनास, साहिबी और लूनी अरावली से बहती हैं।
    • खनिज: तांबा, जस्ता, सीसा, संगमरमर, आदि।
    • Tags :
    • अरावली पर्वतमाला
    • NGT

    मंडोवी नदी

    मालिम में मंडोवी नदी पर जेट्टी विकसित करने के लिए हाल ही में लॉन्च किए गए डिजिटल पोर्टल के माध्यम से पहला ‘अनापत्ति प्रमाण-पत्र’ जारी किया गया।

    मंडोवी नदी के बारे में

    • मंडोवी नदी, जिसे महादयी या म्हादेई भी कहा जाता है, गोवा राज्य की जीवनरेखा मानी जाती है।
    • यह नदी ज़ुआरी नदी के साथ मिलकर अरब सागर में गिरती है और मोरमुगाओ हार्बर का निर्माण करती है।
    • इसका उद्गम कर्नाटक के बेलगावी जिले के पश्चिमी घाट में भीमगढ़ नामक स्थान पर 30 झरनों के समूह से होता है।
    • जलप्रपात: दूधसागर और वरपोहा।
    • महत्वपूर्ण सहायक नदी: मापुसा नदी
    • Tags :
    • मंडोवी नदी

    जेवॉन्स पैराडॉक्स

    हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के CEO ने वैश्विक स्तर पर AI सिस्टम्स के बढ़ते उपयोग के संदर्भ में 'जेवन्स पैराडॉक्स' का ज़िक्र किया। 

    जेवॉन्स पैराडॉक्स (विरोधाभास) के बारे में

    • इस विरोधाभास के अनुसार जो तकनीकी प्रगति किसी संसाधन के उपयोग को अधिक किफायती या अधिक दक्ष बनाती है, तो अक्सर वह उस संसाधन की मांग में वृद्धि का कारण बनती है। 
    • पृष्ठभूमि: इसका विचार पहली बार विलियम स्टेनली जेवन्स ने 1865 में दिया था। उन्होंने कहा था कि यदि स्टीम इंजन अधिक कुशल हो जाएंगे, तो ब्रिटिश फैक्ट्रियों में कोयले की खपत घटेगी नहीं, बल्कि और बढ़ेगी, क्योंकि कोयले का उपयोग अधिक सस्ता एवं आकर्षक हो जाएगा। 
    • AI के संदर्भ में, जैसे-जैसे AI प्रणालियां अधिक शक्तिशाली और सुलभ होती जाएंगी, यह संभावना है कि उनका उपयोग काफी बढ़ जाएगा।
    • Tags :
    • जेवॉन्स पैराडॉक्स

    अल्फाल्फा

    जेनेटिक इंजीनियरिंग अनुमोदन समिति (GEAC) ने संयुक्त राज्य अमेरिका से आनुवंशिक रूप से संशोधित अल्फाल्फा घास के आयात को मंजूरी प्रदान की।

    • हालांकि, इसके लिए भारत के कृषि मंत्रालय से अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी है।
    • अमेरिका ने इस मुद्दे को व्यापार वार्ताओं के दौरान चिंता के रूप में उठाया है।

    अल्फाल्फा के बारे में

    • यह फली कुल का एक हिस्सा है, लेकिन इसे एक जड़ी बूटी भी माना जाता है।
    • इसका मूल स्थान दक्षिण और मध्य एशिया माना जाता है, लेकिन इसे कई सदियों से दुनिया भर में उगाया जा रहा है।
    • इसका उपयोग पशुओं के चारे के रूप में तथा मानव औषधीय जड़ी-बूटी के रूप में भी लंबे समय से किया जा रहा है।
    • Tags :
    • GEAC
    • अल्फाल्फा

    जात्रा उत्सव

    त्रिपुरा में ‘जात्रा उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।

    जात्रा के बारे में

    • यह पश्चिम बंगाल और ओडिशा का एक लोकप्रिय लोक रंगमंच है।
    • इसकी शुरुआत 16वीं शताब्दी में वैष्णववाद और भक्ति आंदोलन के उदय से मानी जा सकती है, जिनके प्रमुख प्रवर्तक श्री चैतन्य महाप्रभु थे। 
    • यह एक मिश्रित रंगमंचीय कला है। इसमें नृत्य, संगीत, अभिनय, संवाद प्रस्तुति आदि शामिल हैं। 

    जात्रा में पौराणिक कथाओं, लौकिक विषयों, हास्य, वीर पुरुषों की वीरता और अतिनाटकीय घटनाओं या भावुकतापूर्ण और सनसनीखेज घटनाओं पर आधारित अलग-अलग कहानियां दिखाई जाती है।

    • Tags :
    • जात्रा उत्सव
    • लोक रंगमंच
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features