अंतरराज्यीय नदी जल विवाद (ISRW) अधिनियम, 1956 | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    साथ ही खबरों में

    Posted 12 Jul 2025

    38 min read

    अंतरराज्यीय नदी जल विवाद (ISRW) अधिनियम, 1956

    केंद्र सरकार ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच जल-बंटवारा  विवाद का समाधान करने के लिए गठित ‘रावी और ब्यास जल अधिकरण’ के कार्यकाल को बढ़ा दिया है।

    • यह अधिकरण (ट्रिब्यूनल) 1986 में अंतरराज्यीय नदी जल विवाद (ISRWD) अधिनियम, 1956 के तहत गठित किया गया था।

    ISRW अधिनियम, 1956 के बारे में

    • ISRWD अधिनियम संसद द्वारा बनाया गया था, ताकि राज्यों के बीच अंतरराज्यीय नदियों और नदी घाटियों के जल विवादों का समाधान किया जा सके।
      • संविधान के अनुच्छेद 262 के तहत संसद को अंतरराज्यीय नदी जल विवादों के समाधान के लिए कानून बनाने का अधिकार दिया गया है।
    • यह अधिनियम सुप्रीम कोर्ट या किसी अन्य न्यायालय को ऐसे जल-विवादों में हस्तक्षेप करने से रोकता है जिन्हें किसी अधिकरण को सौंपा गया हो।
    • Tags :
    • अंतरराज्यीय नदी जल विवाद (ISRW) अधिनियम
    • ISRWD
    • अनुच्छेद 262

    WHO-महामारी समझौता

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सदस्य देशों ने ‘WHO वैश्विक महामारी समझौता’ पर अंतर-सरकारी कार्य समूह (ICWG) की अपनी पहली बैठक आयोजित की।  

    ‘WHO-महामारी समझौता’ के बारे में

    • यह समझौता अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर अंतर्राष्ट्रीय समन्वय के लिए सिद्धांतों, दृष्टिकोणों और साधनों को निर्धारित करता है। इसके आधार पर महामारी की रोकथाम, इससे निपटने की तैयारी और कार्रवाई के लिए वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल तंत्र को मजबूत किया जा सकेगा।  
      • इसमें टीका, उपचार और डायग्नोस्टिक को समान रूप से और समय पर उपलब्ध कराना शामिल है
    • मुख्य सिद्धांत: यह समझौता अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी कानून, समानता, एकजुटता, तथा सभी व्यक्तियों की गरिमा, मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के पूर्ण सम्मान पर आधारित है। 
    • Tags :
    • WHO-महामारी समझौता
    • अंतर-सरकारी कार्य समूह

    राइनो DNA इंडेक्स सिस्टम

    असम वन विभाग ने गैंडे के सींगों की DNA प्रोफाइलिंग शुरू कर दी है और इसे RhoDIS इंडिया डीएनए डेटा लाइब्रेरी में जोड़ना शुरू कर दिया है।

    ‘राइनो DNA इंडेक्स सिस्टम (RhoDIS) इंडिया प्रोग्राम’ के बारे में

    • यह कार्यक्रम 2016 में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) द्वारा शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम में वन्यजीव संस्थान (WII), असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के वन विभाग तथा WWF इंडिया साझेदार हैं।
    • RhoDIS वाइल्डलाइफ फॉरेन्सिक टूल है। इसे विशेष रूप से वन्यजीव से सम्बंधित अपराध के मामलों की जांच के लिए विकसित किया गया है।
      • RhoDIS DNA इंडेक्सिंग सिस्टम का उपयोग करता है, जिसमें सिक्वेंसिंग के जरिए प्रत्येक गैंडे की विशिष्ट आनुवंशिक पहचान तैयार की जाती है।
    • Tags :
    • DNA प्रोफाइलिंग
    • RhoDIS
    • राइनो DNA इंडेक्स सिस्टम

    फेंटेनाइल

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेंटेनाइल से होने वाली मौत का हवाला देते हुए कनाडा पर 35% टैरिफ लगाने को उचित ठहराया है।

    • एक रिपोर्ट के अनुसार केवल 2024 में ही संयुक्त राज्य अमेरिका में फेंटेनाइल के ओवरडोज से 112,000 मौतें दर्ज की गई।

    फेंटेनाइल के बारे में

    • फेंटेनाइल एक शक्तिशाली सिंथेटिक ओपियोइड है। इसे एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) और एनेस्थेटिक के रूप में उपयोग की अनुमति है।
      • यह दर्द-निवारक के रूप में मॉर्फिन से लगभग 100 गुना अधिक तथा हेरोइन से 50 गुना अधिक शक्तिशाली होती है।
    • इसे आम तौर पर अपाचे, चाइना गर्ल, चाइना टाउन, डांस फीवर, गुडफेलाज, जैकपॉट, किंग आइवरी, आदि नामों से बुलाया जाता है।
    • इसके ओवरडोज से सामने आने वाले लक्षण:
      • त्वचा का ठंडा होना और पसीना आना,
      • शरीर नीला हो जाना (साइनोसिस), 
      • कोमा, तथा श्वसन तंत्र फेल होना, जिससे मृत्यु भी हो सकती है। 
    • Tags :
    • फेंटेनाइल
    • सिंथेटिक ओपियोइड

    AI अलायंस नेटवर्क (AIANET)

    डिजिटल इंडिया फाउंडेशन (DIF) ने पाकिस्तान के AI टेक्नोलॉजी सेंटर (AITeC) के AIANET में शामिल होने के आवेदन पर आपत्ति जताई है। 

    • डिजिटल इंडिया फाउंडेशन, AIANET का संस्थापक सदस्य है।

    AIANET के बारे में

    • परिचय: यह एक अनौपचारिक और स्वैच्छिक नेटवर्क तथा कम्युनिटी है, जो अपने सदस्यों को विचारों का आदान-प्रदान करने तथा सूचना और विशेषज्ञता साझा करने का मंच प्रदान करता है।
    • उद्देश्य: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीकों के विकास और उपयोग को तेज करना ताकि दीर्घकालिक सतत समृद्धि, सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके।  
    • सदस्य: इसमें 17 सदस्य हैं।
    • प्रशासन: इसे AI अलायंस रूस द्वारा प्रशासित किया जाता है।
    • Tags :
    • AI अलायंस नेटवर्क
    • डिजिटल इंडिया फाउंडेशन
    • AITeC

    ट्रांस फैट

    विशेषज्ञों ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को चेतावनी दी है कि ट्रांस फैट पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने से विकासशील देशों में पोषण पर बुरा असर पड़ सकता है।  

    ट्रांस फैट क्या है?

    • इसे ट्रांस-फैटी एसिड (TFA) भी कहा जाता है। 
    • परिभाषा: ट्रांस फैट असंतृप्त वसा अम्ल होते हैं जो औद्योगिक रूप से (हाइड्रोजनीकरण की प्रक्रिया द्वारा) बनाए जा सकते हैं या प्राकृतिक रूप से पशुओं से प्राप्त खाद्य पदार्थों (जैसे: मांस और दूध) में पाए जाते हैं।
    • स्वास्थ्य पर प्रभाव:
      • ये बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाते हैं।  बैड कोलेस्ट्रॉल के उदाहरण हैं; वेरी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (VLDL) और लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन-कोलेस्ट्रॉल (LDL-c).   
        • बैड कोलेस्ट्रॉल धमनियों की दीवारों में जमा हो सकता है, जिससे वे सख्त और संकरी हो जाती हैं। इस वजह से दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। 
      • ट्रांस फैट को सूजन, अधिक वजन/मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर,  मधुमेह और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों का कारण भी बताया जाता है।
    • Tags :
    • ट्रांस फैट
    • ट्रांस-फैटी एसिड
    • वेरी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन

    अस्त्र मिसाइल

    DRDO और भारतीय वायु सेना (IAF) ने Su-30 Mk-I लड़ाकू विमान से 'अस्त्र' मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया। यह मिसाइल स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) सीकर से लैस है। 

    अस्त्र मिसाइल के बारे में

    • यह स्वदेशी "बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल" (BVRAAM) है।
    • इसका उपयोग बहुत तेज गति और दिशा बदलने वाले सुपरसोनिक विमानों को मार गिराने के लिए किया जाता है।
    • इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है।
    • यह मिसाइल दिन-रात और हर मौसम में कार्य करने में सक्षम है।
    • इस मिसाइल की मारक क्षमता 100 किलोमीटर से अधिक है। यह अत्याधुनिक मार्गदर्शन और नेविगेशन प्रणालियों से लैस है।
    • Tags :
    • अस्त्र मिसाइल
    • स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी
    • बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल

    व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता

    स्विट्जरलैंड ने भारत और ‘यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच हुए व्यापार समझौते की पुष्टि की। 

    • इससे भारत और EFTA के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) को लागू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
    • EFTA चार देशों का व्यापार समूह है। इसके सदस्य देश हैं; स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और आइसलैंड

    व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (TEPA) के बारे में

    • यह समझौता भारत ने EFTA के चार विकसित सदस्य देशों के साथ किया है।
    • बाध्यकारी प्रतिबद्धता: अगले 15 वर्षों में 100 अरब डॉलर का निवेश और 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित करने का बाध्यकारी लक्ष्य रखा गया है।
    • बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPR) से संबंधित प्रतिबद्धताएं TRIPS स्तर की हैं।
    • TRIPS से आशय है; बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार-संबंधित पहलू।
    • Tags :
    • EFTA
    • व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता

    पीर पंजाल श्रेणी

    भारतीय सुरक्षा बल पीर पंजाल श्रेणी में भगोड़े आतंकवादियों की तलाश के लिए गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

    पीर पंजाल श्रेणी के बारे में:

    • यह जम्मू और कश्मीर में स्थित है। कश्मीर घाटी पीर पंजाल तथा जास्कर श्रेणियों के बीच स्थित है।
    • यह लघु हिमालय का एक भाग है। यह श्रेणी झेलम नदी से लेकर ऊपरी ब्यास नदी तक विस्तृत है।
    • इसकी ऊंचाई लगभग 5,000 मीटर तक है और इसमें मुख्यतः ज्वालामुखीय चट्टानें पाई जाती हैं।
    • प्रमुख दर्रे: पीर पंजाल दर्रा, बिदिल दर्रा, गोलाबघर दर्रा और बनिहाल दर्रा।
    • बहने वाली नदियां: किशनगंगा, झेलम और चिनाब नदियां इस पर्वत-श्रेणी को काटती हुई बहती हैं। 
    • Tags :
    • पीर पंजाल श्रेणी
    • हिमालय
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features