नेशनल मेडिकल रजिस्टर | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया है कि नेशनल मेडिकल रजिस्टर ID पंजीकरण स्वैच्छिक है।

नेशनल मेडिकल रजिस्टर (NMR) के बारे में

  • राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग अधिनियम, 2019 की धारा 31(1) के तहत, एथिक्स एंड मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड (EMRB) को नेशनल मेडिकल रजिस्टर बनाए रखने का कार्य सौंपा गया है।
  • इसमें लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक का नाम, पता और उनकी सभी मान्यता प्राप्त योग्यताएं दर्ज होती हैं।
  • इस रजिस्टर का उद्देश्य चिकित्सकों के नाम के दोहराव से बचना तथा चिकित्सकों की जानकारी को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराना है।
  • यह भारत के सभी एलोपैथिक पंजीकृत चिकित्सकों के लिए एक डायनेमिक डेटाबेस होगा।
  • इस रजिस्टर के कुछ डेटा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं, जबकि संवेदनशील जानकारी निर्धारित व्यक्तियों और संस्थाओं को ही उपलब्ध कराया जाता है।

टाटा समूह की कंपनी नेलको ने पूरे भारत में यूटेलसैट वनवेब LEO सैटेलाइट कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए यूटेलसैट के साथ साझेदारी की है।

यूटेलसैट वन वेब के बारे में

  • यूटेलसैट वनवेब, फ्रांसीसी समूह यूटेलसैट की एक सहायक कंपनी है। यह पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में प्रक्षेपित उपग्रहों के एक नेटवर्क के जरिए ब्रॉडबैंड सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान करती है।
    • LEO वास्तव में पृथ्वी से 2,000 किलोमीटर या उससे कम की ऊँचाई पर स्थित कक्षाएं हैं जहां सैटेलाइट्स पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं।
  • भारतीय कंपनी भारती एंटरप्राइजेज, वनवेब में एक बड़ा  निवेशक और शेयरधारक है।
  • महत्त्व: यह साझेदारी भारत की डिजिटल अवसंरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा, वंचित क्षेत्रों में निरंतर कनेक्टिविटी प्रदान करने में मदद करेगी। 

हाल ही में, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने निर्वाचन व्यवस्था को स्वच्छ बनाने के लिए 476 ‘पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs)’ की पहचान की है, जिन्हें सूचीबद्ध राजनीतिक दल की सूची से हटाया जाना है। 

‘पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल (RUPP)’ के बारे में

  • ये निर्वाचन आयोग के यहां पंजीकृत ऐसे राजनीतिक दल हैं, जिन्हें राज्य या राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता नहीं मिली है।
  • कानूनी प्रावधान और दिशा-निर्देश
    • लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A उन मानदंडों को निर्धारित करती है जिनके तहत किसी राजनीतिक दल को ECI के पास  पंजीकरण कराना होता है।
    • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनाम सामाजिक कल्याण संस्थान (2002) के मामले में निर्णय दिया गया कि  निर्वाचन आयोग के पास लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत किसी भी राजनीतिक दल का पंजीकरण रद्द करने का अधिकार नहीं है।
    • हालांकि, राजनीतिक दलों के पंजीकरण हेतु दिशा-निर्देश के अनुसारलगातार 6 वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ने वाले राजनीतिक दलों को सूचीबद्ध राजनीतिक दल की सूची से हटाया जा सकता है। 

केंद्र सरकार ने अंतरराज्यीय नदी जल विवाद अधिनियम, 1956 के तहत महादयी जल अधिकरण का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।

  • इस अधिकरण (ट्रिब्यूनल) का गठन गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच नदी जल बंटवारे के विवाद पर निर्णय के लिए नवंबर 2010 में किया गया था।

महादयी नदी के बारे में

  • इसे मंडोवी नदी भी कहा जाता है। 
  • उद्गम: पश्चिमी घाट (खानपुर: बेलगाम-कर्नाटक में)
  • यह नदी पश्चिम दिशा में बहती हुई पणजी से होती हुई अरब सागर में मिल जाती है। 
  • इसे कर्नाटक में महादयी (Mahadayi) और गोवा में महादेई  (Mhadei) कहा जाता है।
  • मांडोवी नदी की महत्वपूर्ण सहायक नदियाँ: सारंग, महैनाडा, उडेल, लोही, वेलवोटा, बिचोलिम, मापुसे, नानोदा और खांडेपर।
  • बेसिन क्षेत्र का वितरण: गोवा (78%), कर्नाटक (18%), महाराष्ट्र (4%)।  

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के एक विशेषज्ञ पैनल ने एटालिन जलविद्युत परियोजना को पर्यावरणीय मंजूरी देने की सिफारिश की है।

एटालिन जलविद्युत परियोजना के बारे में

  • स्थान: यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी में प्रस्तावित है। यह क्षेत्र पूर्वी हिमालय वैश्विक जैव विविधता हॉटस्पॉट का हिस्सा है। 
  • नदियाँ: इस परियोजना के तहत ड्री और टांगोन नदियों पर कंक्रीट ग्रेविटी बांध बनाया जाना है।
    • ड्री नदी एटालिन गांव के पास टांगोन नदी से मिलकर आगे दिबांग नदी के रूप में बहती है।
  • विद्युत उत्पादन क्षमता: 3,097 मेगावाट।
  • चिंताएं: इस परियोजना के निर्माण से लगभग 1,175 हेक्टेयर भूमि पर स्थित विविध प्रकार के वन नष्ट होने का खतरा है
  • इन वनों में उपोष्णकटिबंधीय चीड़, आर्द्र सदाबहार, अर्ध-सदाबहार, पर्वतीय आर्द्र शीतोष्ण और आर्द्र अल्पाइन झाड़ीदार वन आदि शामिल हैं। 

कर्नाटक के धारवाड़ जिले के एक छोटे से गांव के ‘बीबी फातिमा महिला स्वयं सहायता समूह (SHG)’ को 'इक्वेटर इनिशिएटिव अवार्ड' मिला है।

UNDP इक्वेटर इनिशिएटिव अवार्ड के बारे में

  • यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की इक्वेटर इनिशिएटिव के तहत प्रत्येक दो साल में दिया जाता है।
  • इक्वेटर इनिशिएटिव  देशज और स्थानीय समुदायों को भूमि निम्नीकरण, जैव विविधता संरक्षण और आजीविका से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के अवसर प्रदान करती है।
  • इसे “जैव विविधता संरक्षण का नोबेल पुरस्कार” के रूप में भी जाना जाता है।

‘बीबी फातिमा स्वयं सहायता समूह’ के बारे में

  • इस समूह ने वर्षा सिंचित क्षेत्रों में मिलेट-आधारित मिश्रित खेती की शुरुआत की, जलवायु-अनुकूल कृषि प्रणालियों को बढ़ावा दिया, पशुपालन और बागवानी को प्रोत्साहित किया तथा मिलेट्स को लोकप्रिय बनाया।  

राष्ट्रीय अनुभव पुरस्कार की शुरुआत के 10 वर्ष (2015–2025) पूरे हुए। 

‘राष्ट्रीय अनुभव पुरस्कार’ के बारे में

  • इसे भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने शुरू किया। 
  • उद्देश्य: अनुभव पोर्टल पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संस्मरणों के माध्यम से भारत के प्रशासनिक इतिहास को दर्ज करना।
  • पुरस्कार के लिए पात्रता: अगले 8 महीनों के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले या पिछले 3 वर्षों में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी अपनी लेखनी प्रस्तुत कर सकते हैं।  

वैज्ञानिकों ने इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में सबसे प्राचीन ज्ञात वालेसियन होमिनिड्स की संभावित कलाकृतियाँ खोजी हैं।

वालेसियन होमिनिड्स के बारे में

  • ये सबसे प्राचीन वालेसियन मानव हैं। ये प्रागैतिहासिक मानव थे जिन्हें होमो इरेक्टस कहा जाता है। ये लगभग 1.02 मिलियन वर्ष पहले केवल इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप और फिलीपींस के लूजोन द्वीप पर रह रहे थे। ये लंबी दूरी तक समुद्री यात्रा करने में असमर्थ थे। 
  • ध्यातव्य है कि वॉलेशिया पूर्वी इंडोनेशिया का एक क्षेत्र है। नेचुरलिस्ट अल्फ्रेड रसेल वॉलेस के नाम पर इस द्वीप का नाम रखा गया है।
  • वॉलेशिया में सुलावेसी, लोम्बोक, फ्लोरेस, तिमोर, सुम्बावा जैसे कई द्वीप शामिल हैं। यह क्षेत्र बोर्नियो और जावा तथा ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी के बीच स्थित है। 
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet