सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 12 Aug 2025

    1 min read

    ऑस्ट्रेलिया (राजधानी: कैनबरा)

    ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख  भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आएं।

    भौगोलिक अवस्थिति: 

    • यह हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के बीच स्थित है।
    • उत्तर-पश्चिम में  तिमोर और अराफुरा सागर इसे इंडोनेशिया से अलग करते हैं तथा उत्तर-पूर्व में कोरल सागर और टोरेस जलडमरूमध्य इसे पापुआ न्यू गिनी से अलग करते हैं।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • जलवायु: इसके उत्तर में उष्णकटिबंधीय, आंतरिक भाग में शुष्क मरुस्थलीय तथा दक्षिण में तटीय क्षेत्रों तक समशीतोष्ण जलवायु पाई जाती है।
    • प्राप्त प्राकृतिक संसाधन: बॉक्साइट, कोयला, लौह अयस्क, तांबा, टिन, सोना, चांदी, यूरेनियम, निकल, टंगस्टन, हीरे, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम।
    • ऑस्ट्रेलिया पृथ्वी पर सबसे समतल महाद्वीप है। यह एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां कोई ग्लेशियर नहीं है।  
    • Tags :
    • Australia
    • Canberra
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features