सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 27 Aug 2025

    1 min read

    ऑस्ट्रेलिया (राजधानी: कैनबरा)

    ऑस्ट्रेलिया ने ईरान के साथ अपने राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं और यहूदी-विरोधी हमलों को लेकर ईरान के राजदूत को निष्कासित कर दिया है।

    राजनीतिक विशेषताएं:

    Map of Australia
    • यह एक देश के साथ-साथ दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है। यह पूरी तरह से हिंद महासागर और प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है। इसकी कोई स्थलीय सीमा नहीं है।
    • समुद्री सीमाएँ: इसकी तटरेखा कई प्रमुख समुद्रों और जलडमरूमध्यों से घिरी है:
      • उत्तर में अराफुरा सागर; उत्तर-पश्चिम में तिमोर सागर; उत्तर-पूर्व में: कोरल सागर; दक्षिण-पूर्व में तस्मान सागर 
      • बास स्ट्रेट: मुख्य भूमि ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के बीच एक समुद्री चैनल है।  
      • ग्रेट ऑस्ट्रेलियन बाइट: ऑस्ट्रेलियाई मुख्य भूमि के दक्षिणी तट पर एक बड़ी, अर्धचंद्राकार खाड़ी है। 

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • जलवायु: उत्तरी भाग में उष्णकटिबंधीय जलवायु, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम में समशीतोष्ण जलवायु। 
      • इसका ज़्यादातर हिस्सा शुष्क या अर्ध-शुष्क मरुस्थल है।
    • प्रमुख नदियां: मरे और डार्लिंग
    • प्रमुख पर्वत श्रृंखला: ग्रेट डिवाइडिंग रेंज (पूर्वी तट पर स्थित)
    • प्रमुख मरुस्थल: ग्रेट विक्टोरिया, गिब्सन और ग्रेट सैंडी
    • मकर रेखा ऑस्ट्रेलिया के मध्य क्षेत्रों से होकर गुजरती है।
    • Tags :
    • Australia
    • Canberra
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features