सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 10 Oct 2025

    1 min read

    Article Summary

    Article Summary

    भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए। सबसे छोटा महाद्वीप और छठा सबसे बड़ा देश, ऑस्ट्रेलिया, रेगिस्तान, पर्वत श्रृंखलाएँ, प्रमुख नदियाँ और ग्रेट बैरियर रीफ़ से भरा हुआ है।

    ऑस्ट्रेलिया (राजधानी: कैनबरा)

    भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच परिचालन साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रमुख रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • अवस्थिति: ऑस्ट्रेलिया सबसे छोटा महाद्वीप और पृथ्वी पर छठा सबसे बड़ा देश है। यह प्रशांत और हिंद महासागरों के बीच स्थित है।
    • जल निकाय: इसके पश्चिम में हिंद महासागर और पूर्व में दक्षिण प्रशांत महासागर हैं। 

    भौगोलिक विशेषताएं

    • ऑस्ट्रेलिया का एक तिहाई से अधिक हिस्सा मरुस्थल है। महत्वपूर्ण मरुस्थलों में ग्रेट विक्टोरिया, ग्रेट सैंडी, तनामी मरुस्थल, सिम्पसन मरुस्थल और गिब्सन मरुस्थल शामिल हैं।
    • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: ग्रेट डिवाइडिंग रेंज और मैकडॉनेल रेंज।
    • प्रमुख नदियां: मरे-डार्लिंग, मुरुमबिजी, लाचलान आदि।
    • क्वींसलैंड के पूर्वी तट पर स्थित ग्रेट बैरियर रीफ, दुनिया में प्रवालों का सबसे बड़ा समूह है।
    • Tags :
    • Australia
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features