लाल सागर में समुद्र में बिछी केबल्स को निशाना बनाया गया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    लाल सागर में समुद्र में बिछी केबल्स को निशाना बनाया गया

    Posted 08 Sep 2025

    Updated 09 Sep 2025

    1 min read

    इसके कारण भारत सहित मध्य-पूर्व और एशिया के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गई हैं। इससे भारत की अंडरवाटर डोमेन अवेयरनेस (UDA) की अहमियत सामने आई है।

    • UDA महासागर या समुद्र के भीतर हो रही गतिविधियों की निगरानी, पहचान और आकलन करने संबंधी किसी देश या संगठन की क्षमता को संदर्भित करता है।

    भारत में UDA की आवश्यकता क्यों है?

    • राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता:  जैसे- चीन की अंडरवाटर ग्रेट वॉल परियोजना।
    • महत्वपूर्ण अवसंरचना की सुरक्षा: जैसे सबमरीन कम्युनिकेशन केबल्स (जो फाइबर-ऑप्टिक केबल होती हैं) से वैश्विक इंटरनेट ट्रैफिक का 95% से अधिक संचालित होता है।
      • फाइबर ऑप्टिक केबल पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत का उपयोग करती है।  यह कांच या प्लास्टिक फाइबर के तंतुओं के माध्यम से प्रकाश की पल्स के रूप में डेटा को ट्रांसमिट करती है।

    भारत के लिए चुनौतियां

    • तकनीकी अंतराल: मानवरहित अंडरवाटर व्हीकल (UUVs) का विकास अभी प्रारंभिक चरण में है।
      • DRDO की फॉस्फोरिक एसिड ईंधन सेल आधारित वायु स्वतंत्र प्रणोदन (AIP) प्रणाली लिथियम-आयन ईंधन सेल संचालित AIP की तुलना में कमतर है।
      • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का मानवरहित सरफेस व्हीकल (USV) केवल 30 किलोग्राम के पेलोड को वहन कर सकता है। इसे बाथिमेट्रिक सर्वेक्षण के लिए डिज़ाइन किया गया है।
        • इसके कारण महत्वपूर्ण अंडरवाटर उपकरणों के लिए आयात पर निर्भरता बढ़ जाती है।
    • वित्तीय बाधाएं: स्टार्ट-अप्स को दीर्घकालिक समर्थन न मिलने से प्रोटोटाइप के विकास में रुकावट आती है
    • परिचालन संबंधी कठिनाइयां: इसके लिए भारत की विशाल तटरेखा, चीन द्वारा पनडुब्बी से घुसपैठ, मानसून का प्रभाव और एजेंसियों के बीच समन्वय का अभाव जिम्मेदार है।

    भारत की पहलें

    • स्वदेशी विकास: माया (MAYA), अमोघ (AMOGH) और अदम्य (ADAMYA) जैसे UUVs का विकास किया गया है। इनसे नौसेना द्वारा निगरानी में वृद्धि होगी।
      • समुद्रयान परियोजना के अंतर्गत मत्स्य 6000 नामक मानवयुक्त पनडुब्बी का विकास किया जा रहा है।
    • अवसंरचना: पोर्ट ब्लेयर में इंटीग्रेटेड अंडरवाटर हार्बर डिफेंस एंड सर्विलांस सिस्टम (IUHDSS) की तैनाती की गई है। 
    • अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियां: स्वायत्त समुद्री प्रौद्योगिकियों के सह-विकास और एमक्यू-9बी सी गार्जियन ड्रोन को सोनोबॉय से सुसज्जित करने के लिए अमेरिका के साथ सहयोग किया जा रहा है।
    • Tags :
    • Red Sea
    • Maritime Security
    • Undersea Cables
    • Underwater Domain Awareness
    • Maritime Domain Awareness
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features