ग्लोबल क्लाइमेट एंड हेल्थ अलायंस (GCHA) ने जीवाश्म ईंधन के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्राण-घातक प्रभावों पर रिपोर्ट जारी की | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

जीवाश्म ईंधन स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालते हैं, प्रदूषण, लिगेसी खतरे और नीतिगत सुधारों की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए, कर उपाय और वैश्विक सहयोग सुझाव दिए गए हैं।

In Summary

रिपोर्ट का शीर्षक है- “क्रैडल टू ग्रेव: द हेल्थ टोल ऑफ फॉसिल फ्यूल्स एंड द इम्पेरेटिव फॉर ए जस्ट ट्रांज़िशन”। रिपोर्ट में बताया गया है कि जीवाश्म ईंधन केवल पर्यावरण के लिए ही खतरा नहीं हैं, बल्कि यह एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात की स्थिति भी हैं।

जीवाश्म ईंधन के स्वास्थ्य पर प्रभाव

  • जीवाश्म ईंधन से होने वाला प्रदूषण जीवन के हर चरण को प्रभावित करता है: जीवाश्म ईंधनों से होने वाला प्रदूषण गर्भ में पल रहे शिशु से लेकर बुजुर्गों तक सभी पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे दमा (Asthma), कैंसर, हृदय रोग जैसी बीमारियां होती हैं।
  • जीवाश्म ईंधन के उपयोग का प्रत्येक चरण: जीवाश्म ईंधन के खनन, शोधन, परिवहन, दहन और अपशिष्ट निपटान के प्रत्येक चरण में जहरीले प्रदूषक निकलते हैं, जो पारिस्थितिकी तंत्र एवं मानव स्वास्थ्य दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं।
    • उत्खनन से बेंजीन, भारी धातुएं और रेडियोधर्मी तत्व निकलते हैं।
    • रिफाइनिंग और प्रोसेसिंग से टोल्यून, वाष्पशील कार्बनिक यौगिक (VOCs) आदि निकलते हैं।
  • लीगेसी प्रदूषण का खतरा: पुराने त्याग दिए गए खनन स्थलों से होने वाला "लीगेसी प्रदूषण" लंबे समय तक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बना रहता है। ऐसा इस कारण क्योंकि जहरीले तत्व जैसे- सीसा, पारा और PFAS (फॉरएवर केमिकल्स) मिट्टी, पानी एवं खाद्य पदार्थों में लंबे समय तक बने रहते हैं। ये बार-बार शरीर में जमा होकर और भी ज़्यादा नुकसान करते हैं।
  • हाशिए पर मौजूद समूह, जैसे देशज लोग और नस्लीय अल्पसंख्यक, खदानों एवं रिफाइनरियों के पास रहते हैं। इसके कारण वे अधिक प्रदूषण झेलते हैं और साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में बाधाओं का भी सामना करते हैं।

जस्ट ट्रांजीशन के लिए नीतिगत सुझाव

  • नई खोजों को रोकना: जीवाश्म ईंधनों वाले नए स्थलों की खोज और प्रोजेक्ट बंद किए जाने चाहिए। साथ ही, सब्सिडी को धीरे-धीरे खत्म किया जाना चाहिए और बची हुई राशि को स्वास्थ्य व स्वच्छ ऊर्जा पर खर्च किया जाना चाहिए
  • सख्त विनियमन और निगरानी: लिगेसी प्रदूषण को हटाने के लिए सख्त कानून बनाए जाने चाहिए तथा वास्तविक समय (Real-time) पर निगरानी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
  • प्रदूषक से लागत वसूलना: "प्रदूषक ही भुगतान करेगा" (Polluter Pays) सिद्धांत के तहत स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खर्च को जिम्मेदार कंपनियों से वसूला जाना चाहिए। 
  • वैश्विक संस्थाओं का सहयोग: अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों और स्वास्थ्य क्षेत्रक को जलवायु एवं लोक स्वास्थ्य लक्ष्यों से जोड़ा जाना चाहिए। 
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet