सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 22 Sep 2025

    1 min read

    बाल्टिक सागर

    जर्मनी ने रूसी सैन्य विमान के बाल्टिक सागर वायु-क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद अपने लड़ाकू विमान तैनात कर दिए।

    बाल्टिक सागर के बारे में

    • अवस्थिति: यह उत्तरी अटलांटिक महासागर में  है। इसका विस्तार दक्षिणी डेनमार्क से आर्कटिक वृत्त के नजदीक तक है।
    • चारों ओर स्थित देश: डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड, रूस, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, और जर्मनी।
    • विशेषताएं:
      • यह पृथ्वी का सबसे नया सागर है।
      • यह दुनिया में खारा जल (ब्रैकिश वाटर) का सबसे बड़ा विस्तार है। यह अर्ध-संलग्न (semi-enclosed) और उथला है।
      • कील नहर (जर्मनी में) बाल्टिक सागर को उत्तरी सागर से जोड़ती है।
      • बोथनिया की खाड़ी, फिनलैंड की खाड़ी और ग्दान्स्क की खाड़ी इसकी महत्वपूर्ण खाड़ियाँ हैं।
    • Tags :
    • Baltic Sea
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features