रवींद्रनाथ टैगोर (1861-1941)
प्रधानमंत्री ने 'पोचीशे बोइशाख' के अवसर पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में
- जन्म: उनका जन्म कोलकाता में देवेन्द्रनाथ टैगोर और शारदा देवी के घर हुआ।
- वे एक प्रसिद्ध बंगाली कवि, दार्शनिक, संगीतकार, नाटककार, चित्रकार और समाज सुधारक थे।
प्रमुख योगदान
- उन्होंने भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान क्रमशः 'जन गण मन' और 'आमार सोनार बांग्ला' की रचना की।
- उन्होंने विश्व-भारती विश्वविद्यालय और शांतिनिकेतन स्कूल की स्थापना की।
- उन्होंने सार्वभौमिक मानवतावाद, वैश्विक शांति और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का संदेश दिया।
- प्रमुख साहित्यिक रचनाएं:
- कविता: गीतांजलि, मानसी, सोनार तरी, गीतिमाल्य और बलाका।
- नाटक: राजा, डाकघर, अचलायतन, मुक्तधारा और रक्तकरबी।
- उपन्यास: गोरा, घरे-बाइरे और योगायोग।
- प्रतिष्ठित सम्मान: उन्हें 1913 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- उन्हें 1915 में अंग्रेजों द्वारा 'नाइटहुड' की उपाधि दी गई। बाद में उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में अपनी नाइटहुड की उपाधि त्याग दी थी।
- मूल्य: राष्ट्रवाद, साहस, मानवतावाद, आदि।