केंद्र सरकार ने सूक्ष्म सिंचाई के तहत अतिरिक्त 100 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

यह लक्ष्य व्यापक राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (NMSA) के 'प्रति बूंद अधिक फसल' (Per Drop More Crop - PDMC) घटक के माध्यम से 2025-26 से 2029-30 तक 5 वर्षों की अवधि में प्राप्त किया जाएगा।

राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (NMSA) के बारे में

  • शुरुआत: राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन कार्य योजना (NAPCC) के ढांचे के तहत वर्ष 2014-15 में शुरू की गई थी।
    • वर्ष 2022-23 से इसे 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना' के अंतर्गत शामिल कर लिया गया।
  • संबद्ध मंत्रालय: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय।
  • उद्देश्य: एकीकृत खेती, जल उपयोग दक्षता, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और संसाधनों के संरक्षण में समन्वय पर ध्यान केंद्रित करते हुए कृषि उत्पादकता को बढ़ाना

चार प्रमुख घटक:

  • ऑन फार्म वाटर मैनेजमेंट (OFWM) / प्रति बूंद अधिक फसल (PDMC): इसके अंतर्गत जल-उपयोग दक्षता बढ़ाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई (मुख्य रूप से ड्रिप और स्प्रिंकलर प्रणालियां) को बढ़ावा दिया जाता है।
    • कवरेज: वर्ष 2015-16 से सूक्ष्म सिंचाई के तहत लगभग 109 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल किया गया है।
    • वर्ष 2015-16 से, 'प्रति बूंद अधिक फसल' (PDMC) घटक को 'प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना' के तहत शामिल करके केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में लागू किया जा रहा है।
  • वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास (RAD): यह घटक प्राकृतिक संसाधन के संरक्षण के लिए "वाटरशेड प्लस फ्रेमवर्क" का उपयोग करता है।
    • यह एकीकृत कृषि प्रणाली को बढ़ावा देता है, जिसमें बहुफसली खेती के साथ बागवानी, पशुपालन, मात्स्यिकी एवं कृषि वानिकी जैसे सहायक कार्यों को बढ़ावा दिया जाता है, ताकि आय के स्रोत बढ़े और फसल से संबद्ध जोखिम कम हो।
  • मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन (SHM): इसका उद्देश्य स्थान और फसल के अनुसार उचित पोषक तत्व प्रबंधन को बढ़ावा देना है। इसे मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) योजना के माध्यम से लागू किया जा रहा है, ताकि उर्वरकों के संतुलित उपयोग, फसल अवशेष प्रबंधन और ऑर्गनिक खेती को बढ़ावा मिले, तथा यूरिया के अत्यधिक उपयोग को कम किया जा सके।
  • जलवायु परिवर्तन और संधारणीय कृषि-मॉनिटरिंग, मॉडलिंग एवं नेटवर्किंग (CCSAMMN): यह घटक पायलट परियोजनाओं के माध्यम से किसानों और वैज्ञानिकों के बीच जलवायु संबंधी जानकारी के पारस्परिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है, ताकि जलवायु परिवर्तन के अनुसार बेहतर कृषि-अनुकूलन किया जा सके।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

जलवायु परिवर्तन और संधारणीय कृषि-मॉनिटरिंग, मॉडलिंग एवं नेटवर्किंग (CCSAMMN)

यह राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (NMSA) का एक घटक है जो किसानों और वैज्ञानिकों के बीच जलवायु संबंधी जानकारी के आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है, ताकि कृषि को जलवायु परिवर्तन के अनुसार बेहतर अनुकूलित किया जा सके।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) योजना

यह मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन (SHM) को लागू करने की एक योजना है, जो किसानों को मृदा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान करती है ताकि उर्वरकों का संतुलित उपयोग, फसल अवशेष प्रबंधन और जैविक खेती को बढ़ावा मिल सके।

मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन (SHM)

यह राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (NMSA) का एक घटक है जिसका उद्देश्य स्थान और फसल के अनुसार उचित पोषक तत्व प्रबंधन को बढ़ावा देना है, जिसे मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) योजना के माध्यम से लागू किया जाता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet