सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 14 Jul 2025

    5 min read

    सिंगापुर (राजधानी: सिंगापुर)

    Map of Singapore

    हाल ही में भारत के विदेश मंत्री ने सिंगापुर के विदेश मंत्री से मुलाकात की ताकि द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया जा सके।

    • भौगोलिक अवस्थिति:
      • अवस्थिति: यह मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित एक शहरी-देश है। यह एक मुख्य द्वीप और लगभग 60 छोटे द्वीपों (आइसलेट्स) से बना है।
    • समुद्री सीमाएं: 
      • उत्तर में जोहोर जलडमरूमध्य (Johor Strait) इसे मलेशिया से अलग करता है;
      • दक्षिण में सिंगापुर जलडमरूमध्य के माध्यम से इंडोनेशिया के निकट है।
    • भौगोलिक विशेषताएँ:
      • यह भूमध्य-रेखा के लगभग 137 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।
      • भूमध्यरेखीय मानसूनी जलवायु के कारण यहां पूरे वर्ष उच्च तापमान रहता है और अधिक वर्षा होती है।
      • यह दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे बड़ा बंदरगाह है, साथ ही यह दुनिया के सबसे व्यस्त बंदरगाहों में से एक है।
        • मलक्का जलडमरूमध्य के पास इसकी रणनीतिक अवस्थिति के कारण इसका अधिक आर्थिक विकास हुआ है। 
        • मलक्का जलडमरूमध्य हिंद महासागर और दक्षिण चीन सागर को जोड़ता है। 
    • Tags :
    • न्यू कैलेडोनिया
    • सिंगापुर
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features